श्री झंडे जी के आरोहण के बाद आज मंगलवार को महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए 25 हजार से अधिक संगत पहुंची है। श्री झंडेजी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संगतों ने श्री झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। संगतों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वहीं, श्री झंडे जी मेले में दूर-दराज से आई संगतों ने जमकर खरीदारी की।…
Read MoreDay: March 14, 2023
नंदा गौरा योजना में हुए फर्जीवाड़े पर 193 लोगों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना में धांधली के आरोपी 193 लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई विभागीय मंत्री रेखा आर्य के निर्देश के बाद की। मंत्री रेखा आर्य ने हाल ही में मामले की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि योजना का लाभ लेने वाली सभी बालिकाओं के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाए, ताकि कोई अपात्र पात्र बालिका…
Read MoreH3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से गुजरात में हुई मौत,
देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच गुजरात के वडोदरा में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। बता दे कि 58 वर्षीय महिला हाइपरटेंशन की मरीज थी, उसे सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसकी मौत हो गई है।H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से गुजरात में यह पहली और देश में तीसरी मौत है। इससे पहले सरकार ने बताया था कि H3N2 वायरस से दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें…
Read More