H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से गुजरात में हुई मौत,

देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच गुजरात के वडोदरा में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। बता दे कि 58 वर्षीय महिला हाइपरटेंशन की मरीज थी, उसे सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसकी मौत हो गई है।H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से गुजरात में यह पहली और देश में तीसरी मौत है। इससे पहले सरकार ने बताया था कि H3N2 वायरस से दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें…

Read More

एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR ने जीता ऑस्कर 2023 अवॉर्ड

एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड में इतिहास रच दिया है. रामचरण और JR NTR की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है. ऑस्कर 2023 में आरआरआर ने भारत के नाम का परचम दुनिया भर में लहरा दिया है. ऑस्कर 2023 में नाटू-नाटू गाने को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एमएम कीरावानी ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.अवॉर्ड लेने के लिए जब कीरावानी स्टेज पर पहुंचे तो तालियों…

Read More

मंत्रिमंडल की बैठक में आज धामी के बड़े फैसले

आज सोमवार को एक तरफ जहां उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई तो वहीं दूसरी तरफ धामी कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए। गैरसैंण में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव आया। जिस पर मुहर लग गई। राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का वर्ष 2011 से लाभ नहीं मिल पा रहा था। पूर्व में इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था, लेकिन राजभवन की ओर से कुछ आपत्ति के बाद इसे वापस लौटा दिया गया।…

Read More

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा सत्र का हुआ आगाज

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ ही आज सोमवार से विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।सत्र के लिए सत्ता और विपक्ष के कई विधायक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पहुंच गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के लिए सरकार का विजन इस बजट में झलकता है। हमें उम्मीद है कि सभी नेता राज्य…

Read More

हर घर नल से जल मिशन के लिए 17 हजार योजनाओं पर केंद्र की मुहर

हर घर नल से जल पहुंचाने की सभी योजनाओं पर केंद्र की मुहर लग गई है। अब इनके लिए बजट की दिक्कत नहीं होगी। जिलों के स्तर पर करीब 500 छोटी योजनाओं के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 14 लाख 94 हजार 304 घरों में नल से जल पहुंचाने की योजना पर वर्ष 2019 से काम चल रहा है। प्रदेश में अब तक 11 लाख 10 हजार 505 (74.32%) घरों में नल लगाने के बाद पानी पहुंचाया जा…

Read More

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले सत्रके दौरान रसोई की जिम्मेदारी संभालेंगी महिला समूह

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले सत्र के दौरान रसोई की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को देने की तैयारी है। इसकी शुरुआत इसी बजट सत्र से की गई है। हालांकि इस सत्र में महिला समूहों की ओर से मंडुवा, झंगोरा समेत पहाड़ी दालों से बनने वाले पकवान परोसे जाएंगे। अन्य पकवान की व्यवस्थ पूर्ववत निजी कैटरिंग के माध्यम से ही की जाएगी। समूह से जुड़ी महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने यह पहल की है। गैरसैंण में सरकार साल…

Read More

ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण हुआ,हजारों श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

देहरादून के दरबार साहिब में आज रविवार को ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। सुबह सात बजे से पुराने झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री झंडेजी की आरोहण प्रक्रिया चली। जिसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर झंडे जी का आरोहण हुआ। इस दौरान पूरा दरबार साहिब संगत के जय जयकार से गूंज उठा। इस बार श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पहुंचींभराड़ीसैंण,हवन-पूजन कर दिए जरूरी दिशा निर्देश

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 13 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारियां चल रही हैं। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचकर विधानसभा परिसर सहित विधायकगणों एवं अधिकारियों को आवंटित आवासीय कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख शांति की कामना की। बजट सत्र शुरू होने से पहले 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में…

Read More

भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में करेंगे मुफ्त सफर

उत्तराखंड की 1130 वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले 1727 सैनिक एवं पूर्व सैनिक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आज से मुफ्त सफर कर सकेंगे। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया हैसचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, वीरता पुरस्कार पाने वाले भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इस पर जो खर्च आएगा नियमानुसार उसका भुगतान एवं प्रतिपूर्ति सैनिक कल्याण विभाग की ओर से परिवहन निगम…

Read More

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री…

Read More