उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से एक विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है बृहस्पतिवार शाम पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली।…
Read MoreMonth: March 2023
सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई
उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से…
Read Moreउत्तराखंड मौसम विभाग का येलो अलर्ट अगले 5 दिन तक मौसम का उलटफेर
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका…
Read Moreउत्तराखंड बजट 2023, आपदा पीड़ितों के लिए एक हजार करोड़ करोड़ रुपये का प्रावधान
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए धामी सरकार के बजट में एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पैसे से जोशीमठ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं में लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई जाएगी। जोशीमठ आपदा का जिक्र करते हुए बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय समिति के माध्यम से क्षति का आकलन किया गया है। इसके लिए धामी सरकार की ओर से राहत पैकेज तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। हालांकि…
Read Moreउत्तराखंड मौसम ने बदली करवट,अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मसूरी शहर में बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मालरोड़ पर उड़ रही धूल से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़…
Read Moreधामी सरकार का बजट जानिए क्या है खास
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज बुधवार को वर्ष 2023 के लिए धामी सरकार का बजट पेश किया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट…
Read Moreप्रदेश सरकार करेगी राज्य में युवा आयोग की स्थापना
भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य में युवा आयोग की स्थापना करेगी। साथ ही युवा नीति भी बनाएगी। सरकार ने दृष्टिपत्र को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में युवाओं के संबंध में भावी योजनाओं का जिक्र है। ग्राम पंचायतों अथवा ब्लाक स्तर पर सरकार मिलन केंद्र बनाएगी, जिनका मंगल दल उपयोग कर सकेंगे आपदाओं में पीआरडी के जवानों का एक आपदा राहत दल बनाया जाएगा। यह दल हर जिले, तहसील और गांवों तक राहत कार्य करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण और राहत उपकरणों से लैस रखा…
Read Moreविधानसभा सत्र का दूसरा दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य में 659 सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क किया जाना था। फरवरी तक 911 किमी. सड़कों पर पेचवर्क किया गया, जबकि 2175 किमी. सड़क पर इसी माह पेचवर्क का लक्ष्य रखा गया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में अवगत कराया कि प्रदेश में 659 सड़कें गड्ढों के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 3086 किमी. लंबी सड़कों पर पेचवर्क…
Read Moreदेहरादून दरबार साहिब से निकली नगर परिक्रमा, 25 हजार श्रद्धालु हुए शामिल
श्री झंडे जी के आरोहण के बाद आज मंगलवार को महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए 25 हजार से अधिक संगत पहुंची है। श्री झंडेजी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संगतों ने श्री झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। संगतों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वहीं, श्री झंडे जी मेले में दूर-दराज से आई संगतों ने जमकर खरीदारी की।…
Read Moreनंदा गौरा योजना में हुए फर्जीवाड़े पर 193 लोगों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना में धांधली के आरोपी 193 लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई विभागीय मंत्री रेखा आर्य के निर्देश के बाद की। मंत्री रेखा आर्य ने हाल ही में मामले की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि योजना का लाभ लेने वाली सभी बालिकाओं के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाए, ताकि कोई अपात्र पात्र बालिका…
Read More