राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन से डीएम कार्यालय तक कर्मचारी रैली निकालेंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। संयुक्त मोर्चा के महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून…
Read MoreMonth: March 2023
उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में तैनात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्दशिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दिए निर्देश ,
राज्य में शिक्षकों की कमी के बावजूद वर्षों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में तैनात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को इसके निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि संबंधित शिक्षकों के साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर इस तरह के शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। कार्मिक विभाग के शासनादेश के मुताबिक प्रतिनियुक्ति अधिकतम पांच साल के लिए होती है, इसके बाद संबंधित को मूल संवर्ग में वापस आना…
Read Moreउत्तराखंड -हिमाचल बॉर्डर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया
विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा जा रही एक कार मिनस पुल के पास अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शवों का पंचनामा करके उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीरों ने इकटठा होकर बचाव कार्य शुरू किया। इस…
Read Moreउत्तराखंड – पीने का पानी भी नौ से 15 फीसदी तक होगा महंगा
एक अप्रैल से उत्तराखंड में पीने का पानी भी नौ से 15 फीसदी तक महंगा होगा। इस लिहाज से लोगों को हलक तर करने के लिए 150 से लेकर 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। शासन की व्यवस्था के तहत हर साल एक अप्रैल से पानी के बिल में वृद्धि की जाती है। शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय होता है। यहां बिल में हर वर्ष 15 फीसदी के करीब बढ़ोतरी होती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में लगे नलों की संख्या के…
Read Moreकेदारनाथ हेली सेवा का सफर हुआ महंगा
चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया हैकेदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। यूकाडा ने 2020 में नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था। 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार…
Read Moreअंकिता मर्डर केस में ADJ कोर्ट में तय किये तीनों आरोपियों पर अरोप,
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में आज शनिवार को कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की पेशी हुई। बता दे कि इस दौरान कोर्ट में तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। हालांकि, तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कोर्ट ट्रायल की प्रार्थना की। बताया जा रहा है जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि नियत की है। साथ ही अंकित और पुलकित की जमनात प्रार्थना पत्र की याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी।…
Read Moreबद्रीनाथ केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच मौसम बिगड़ा और बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णपवाल ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है। अब, केदारपुरी में बर्फ हटाई जानी है। लेकिन यहां फिर…
Read Moreहरिद्वार में खुला पंजीकरण काउंटर,तीर्थम’ में पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे तीर्थयात्री
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हरिद्वार स्थित राही मोटल में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिया गया है। मोटल में ही उत्तराखंडी व्यंजनों को दूरगम इलाकों में पहचान दिलाने के उद्देश्य से द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी की तीर्थम स्टॉल (शॉप) की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पर्यटन कार्यालय के बाहर लगे स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम नाम से उत्तराखंडी व्यंजनों की दुकान का शुभारंभ किया। डीएम ने व्यंजन अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल (शॉप)…
Read Moreमौसम का मिजाज बदला, गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान
मौसम का मिजाज फिर बदला है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। यूपी में झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं। यूपी के बाराबंकी में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं, कुशीनगर में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। यूपी में बारिश के साथ तेज…
Read Moreसीएम धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। सीएम धामी ने उनकी घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की…
Read More