शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्षेत्र में माह अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. सौंग पुल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीएम ने नदी में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंग नदी के चैनेलाइज हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से…
Read MoreMonth: March 2023
नैनीताल से हाई कोर्ट शिफ्ट होगा हल्द्वानी,केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने दी मंजूरी
उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है। अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक अवस्थापना उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध…
Read Moreउत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा
उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा…
Read Moreसीएम धामी ने अपना 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कईं घोषणाएं कीं
उत्तराखंड की धामी सरकार का आज एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। वहीं सीएम ने कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में कई कड़े फैसले लिए हैं। हमनें जनता से किए वादों को धरातल पर उतारा है। सीएम धामी की घोषणाएं प्रतियोगी परीक्षाओं में आने जाने में अभ्यर्थियों को किराए में 50% छूट। कक्षा 6 से ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करेंगे छात्र। उत्तराखंड में साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी लाई जाएगी। दूरस्थ…
Read Moreबिहारी मजदूर को इनकम टैक्स में भेजा 70 लाख का नोटिस
रुड़की में दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद दिहाड़ी मजदूर के होश उड़ गए। आयकर विभाग का कहना है कि संबंधित के नाम पर दिल्ली में एक फर्म संचालित है। जिसमें अन्य फर्म के साथ लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा है। आयकर जमा न कराने पर यह नोटिस जारी किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आयकर अधिवक्ता विकास कुमार सैनी के माध्यम से सुनील ने आयकर विभाग शामली…
Read Moreपीएम धामी ने चारों धामों में संख्या पर पाबंदी ना लगाने के दिए संकेत
चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों और तीर्थपुरोहितों के मुखर विरोध के चलते प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखने के प्रस्ताव को टाल सकती है। सरकार के स्तर पर तीन धामों बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी न लगाने पर विचार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में यात्रियों की संख्या का कोटा तय हो सकता है। बाकी धामों के बारे में सरकार विचार कर रही है। चारधाम यात्रा में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री…
Read Moreउत्तराखंड मौसम का फेरबदल केदारनाथ में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी। आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से…
Read Moreऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का 37% काम हुआ पूरा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण का 37 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने दिसंबर 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कनेक्टिंग देवभूमि टैग के साथ इस प्रोजेक्ट की ताजा अपडेट्स जारी की है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन 125 किलोमीटर लंबी है। इसमें कुल 12 रेलवे स्टेशन हैं। रेल लाइन में 17 मुख्य टनल का निर्माण किया जाना है, जिसमें से आठ टनल का काम पूरा हो चुका है। रेल मंत्रालय की ओर से…
Read Moreनैनीताल आत्महत्या का मामला आया सामने,16 वर्षीय छात्रा का शव छत की बल्ली से लटका मिला
नैनीताल में ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली। मृत बालिका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चोपड़ा निवासी चंदन सिंह जीना की बेटी हर्षिता अन्य दिनों की तरह ही घर में अलग कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाया तो भी उसका कोई उत्तर…
Read Moreखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने से उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने और समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में खुफिया एजेंसी व एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य की खुफिया एजेंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मसले पर निगरानी बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों के अलावा सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट पर नजर…
Read More