जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है। 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे। मंगलवार को वैज्ञानिकों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने…
Read MoreMonth: March 2023
उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर स्वास्थ्य मंत्रीडॉ. मनसुख मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वे 30 मार्च को सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में प्रवास करेंगे तो 31 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 30 मार्च को सुबह राज्य अतिथि देहरादून पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह…
Read Moreबदल सकता है मौसम का मिजाज मैदान में बढ़ी गर्मी
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि दून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।…
Read Moreउत्तराखंड रामनगर में आज से शुरू हो जाएगी G-20 Summit
उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट आज मंगलवार से शुरू हो जाएगी। समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए रामनगर तैयार है। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान रामनगर जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 28 मार्च शाम चार बजे तक विदेशी डेलीगेट रामनगर पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से…
Read Moreउत्तराखंड बदलते मौसम की वजह से फसलों को भारी नुकसान
उत्तराखंड में बदलते मौसम के चलते रबी और औद्यानिकी फसलों को क्षति पहुंचने की सूचनाओं को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। इसी सम्बन्ध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य कृषि अधिकारियों से राज्य सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक आये बदलाव से भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में रबी की मुख्य फसल गेहूं के साथ ही मटर, मसूर, जौ, सब्जियों की फसल खेतों में खड़ी हैं…
Read Moreऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार की मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक नंदनी कोटियाल गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग श्रीनगर में शोध छात्रा थी।
Read Moreउत्तराखंड से जयपुर का सफर कर सकेंगे 1 घंटे में ,शुरू हो गई डायरेक्ट फ्लाइट..
पंतनगर शहर से जयपुर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच की दूरी मात्र सवा घंटे में तय की जा सकेगी। इससे लोगों का सफर आसान बनेगा। 26 मार्च को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर-जयपुर फ्लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास…
Read Moreगंगोत्री धाम की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
गंगोत्री धाम में बीते शनिवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जहां धाम से लगी पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं तापमान में गिरावट से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थपुरोहित माधव सेमवाल, मंदिर समिति कर्मचारी प्रेम बहादुर ने बताया कि बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया है, जिसके चलते कडा़के की सर्दी महसूस हो रही है। दूसरी ओर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा व पत्थर आने से अवरुद्ध कुछ देर बंद रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में रविवार…
Read Moreपूर्णागिरि धाम में हुआ हादसाट्राॅली के नीचे दबने से दस वर्षीय बालक की मौत
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में 24 घंटे के अंदर एक और सड़क हादसे में दस साल के बालक को जान गंवानी पड़ी है। हादसा ट्रैक्टर-ट्राॅली में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुआ है। घटना से भक्तिगीतों पर थिरक रहे श्रद्धालुओं का उत्साह मातम में बदल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक बालक के परिजनों की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया था। पूर्णागिरि धाम में बृहस्पतिवार सुबह बस हादसे में पांच लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार…
Read Moreकर्नाटका पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक
कर्नाटक के दावणगेरे में पीएम मोदी की कार के पास पहुंचा युवक, रोड शो में पीएम के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. एक शख्स ने बेरिकेड्स तोड़कर पीएम के पास जाने की कोशिश की उसे एसपीजी ने रोका बताते हैं कि पीएम की तरफ भागने की कोशिश करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया.वहीं एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि सुरक्षा का उल्लंघन नहीं हुआ. एक लड़के…
Read More