उत्तराखंड रामनगर में भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में बही यात्रियों से भरी बस,

उत्तराखंड में शुक्रवार को फिर मौसम बदला और प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई। अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, भारी बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि…

Read More

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

बदरीनाथ धाम में मार्च के महीने में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते यहां तापमान बहुत तेजी से गिर गया है। बदरीनाथ की पहाड़ियों नीलकंठ और नर नारायण पर्वत पर भी बर्फ गिरी है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में भी हिमपात हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से योजना के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच अब मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है।…

Read More

एम्स ऋषिकेश में पहुंची सीबीआई की टीम मचा हड़कंप

एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर आवंटन, कंकालों और दवाओं की खरीद, नियुक्तियों के मामले की जांच चल रही है। बात दें कि एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ पर  पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए थे। शुक्रवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर 22 अप्रैल को टीम पहुंची थी। जिसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग…

Read More

उत्तराखंड मौसम ने बदली करवट,झमाझम बारिश ने कराया ठंड का अहसास

प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज…

Read More

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। सुबह वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने 182 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व 181 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2022 तक के छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान गृहमंत्री को संस्कृत भाषा में अंकित विद्यामार्तण्ड की मानद उपाधि…

Read More

10 साल पुराने ऑटो-विक्रम संचालकों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहतएक अप्रैल से नहीं लगेगा प्रतिबंध

दून में डीजल से चलने वाले करीब 1500 तिपहिया वाहनों पर एक अप्रैल से प्रतिबंध के मामले में हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। इससे वाहन संचालकों को बड़ी राहत मिली है। विक्रम जनकल्याण सोसायटी के अधिवक्ता भुवन भट्ट ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल से चलने वाले ऑटो-विक्रमों को एक अप्रैल से प्रतिबंधित किया जा रहा था। जबकि, डीजल से चलने वाले शेष आटो-विक्रमों को 31 दिसंबर 2023 के बाद प्रतिबंधित करना था। इनके स्थान पर बीएस-6…

Read More

उत्तराखंडजी-20 सम्मेलन ,विदेशी मेहमानों ने कॉर्बेट पार्क में की जंगल सफारी

रामनगर में जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने आज बृहस्पतिवार सुबह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य के बारे में भी जाना। इस दौरान गेट पर उनका पार्क प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। आमडंडा गेट पर स्थानीय महिलाओं ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक परिधानों में तिलक कर स्वागत किया। वहीं विदेशी मेहमान भी गदगद नजर आए। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए निकले। कॉर्बेट…

Read More

उत्तराखंड बदल सकता है मौसम पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि आज दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। लेकिन देहरादून में दोपहर बाद बारिश के आसार हैं।  

Read More

उत्तराखंड रुड़की की महिला मे एच3एन2 वायरस की पुष्टि

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने रुड़की में भी दस्तक दे दी है। रुड़की निवासी एक महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। महिला का उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। रुड़की निवासी एक महिला का कुछ दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। चार दिन पहले अचानक ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन महिला को हायर…

Read More

राम नगर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया कन्या पूजन

रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। इसके बाद रामनगर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रामनगर में जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। बुधवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। यहां कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रामनगर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 28  करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट,पॉलीटेक्निक भवन…

Read More