उत्तराखंड बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं जंगल

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, पुरोला में अवैध कटान पर कई अधिकारी-कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं।पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के…

Read More

कोटद्वार में कार खाई में गिरी,यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान

कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल…

Read More

विकास नगर आसन बैराज के गेट में फंसा,अजगर रेस्क्यू टीम ने निकाला

विकासनगर में आसन बैराज के गेट में एक अजगर फंसा देख वहां हड़कंप मच गया। जलविद्युत निगम के कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के स्नेक सेवर आदिल मिर्जा पूरी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।    

Read More

चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, थराली में सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर डूबा

चमोली जिले के थराली में रात से शुरू हुई भारी बारिश के बीच सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गए। जिससे नदी विकराल रूप से बहने लगी। नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में…

Read More

कोटद्वार सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम

कोटद्वार के पुलिंडा रोड पर हाथियों का झुंड आ धमका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने जाम लगाए रखा। आखिर में वन विभाग ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हाथियों के सड़क पर आ धमकने की ये कोई पहली…

Read More

उत्तराखंड जौलीग्रांट में बारिश लाई आफत,एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी SDRF

बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल…

Read More

ऋषिकेश ,राम झूला पर आवाजाही बंद झूले में आई दरार

देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।

Read More

उत्तराखंड राज्यपाल ने किया सचल ई-लर्निंग वाहन का फ्लैग ऑफ,

उत्तराखंड में बच्चे ई-लर्निंग वाहन के माध्यम से नवीनतम ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बुधवार को राजभवन में विद्यालयी शिक्षा विभाग के कंटिन्युड लर्निंग एक्सेस प्रोजेक्ट (क्लैप) का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सचल ई-लर्निंग वाहन का फ्लैग ऑफ किया। शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी के मार्गदर्शन और कंप्यूटर निर्माता कंपनी एचपी के सहयोग से क्लैप तैयार किया गया है। इस सचल ई-लर्निंग वाहन में इंटरनेट युक्त 120 लैपटॉप हैं, जिसमें शिक्षण सामग्री संरक्षित है। यह वाहन सुदूरवर्ती ग्रामीण…

Read More

उत्तराखंड प्रदेश में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या,दो दिन में मिले 38 मरीज

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गयामंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। चिंताजनक बात यह…

Read More

उत्तराखंड 7 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद…

Read More