कोटद्वार में कार खाई में गिरी,यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान

कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल…

Read More

विकास नगर आसन बैराज के गेट में फंसा,अजगर रेस्क्यू टीम ने निकाला

विकासनगर में आसन बैराज के गेट में एक अजगर फंसा देख वहां हड़कंप मच गया। जलविद्युत निगम के कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के स्नेक सेवर आदिल मिर्जा पूरी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।    

Read More

चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, थराली में सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर डूबा

चमोली जिले के थराली में रात से शुरू हुई भारी बारिश के बीच सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गए। जिससे नदी विकराल रूप से बहने लगी। नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में…

Read More

कोटद्वार सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम

कोटद्वार के पुलिंडा रोड पर हाथियों का झुंड आ धमका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने जाम लगाए रखा। आखिर में वन विभाग ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हाथियों के सड़क पर आ धमकने की ये कोई पहली…

Read More

उत्तराखंड जौलीग्रांट में बारिश लाई आफत,एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी SDRF

बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल…

Read More