चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत

40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है अब नजरें प्रज्ञान रोवर पर है, जो स्थितियां सामान्य होने के बाद चांद की सतह…

Read More

उत्तराखंड पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी है। लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गंगा घाटों पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चंद्रयान की सफलता के लिए विधायक,मंत्रियों सहित पुरोहित सभी पूजा-पाठ में लगे हैं। वहीं सीएम धामी जहां इस अवसर को लाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और…

Read More

चंद्रयान-3 सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई गंगा आरती, सीएम धामी बोले- अब चंदा मामा हमारे पास होंगे

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन में विशेष गंगा आरती की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। सभी ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने अनुष्ठान शुरू कर दिया है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एलओआई) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल…

Read More

चंडी देवी मंदिर परिसर के पास हुआ भूस्खलन, दुकानें कराई गई खाली, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगी रोक

चंडीदेवी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन होने से यहां दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस विभाग व राजस्व वन  विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अन्य दुकानों को खाली कराए जाने के साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी बंद करा दिया गया है हरिद्वार में ही मोहल्ला पाठक वाड़ा के गेट पर भारी बारिश के चलते पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। कई राहगीर बच गए। जबकि कई बिजली के पोल भी टूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर मुकदमा…

Read More

आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम,आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे

देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया…

Read More

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए देश भर में दुआएं, आखिरी 15 मिनट सबसे अहम,

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच देगा। लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। मिशन की सफलता के लिए देश में प्रार्थनाएं हो रही हैं। मिशन में देश भर के वैज्ञानिकों की मेहनत लगी हैपूरा देश चंद्रयान-3 की चांद…

Read More

सीएम धामी ने की घोषणा-जल्द आएगी नई योजनाआपदा प्रभावितों को ब्याज मुक्त ऋण देगी सरकार,

आपदा में प्रदेश के जिन लोगों का घर बार, रोजी-रोटी छिन गई है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ब्याज मुक्त ऋण देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य के आपदा प्रभावितों के लिए शीघ्र नई योजना लाने का एलान किया। सीएम ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद योजना तैयार की जाएगी। जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उनके लिए शिक्षा का इस योजना के तहत विशेष प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा से लौटते ही…

Read More

उत्तराखंड अगले दो दिन आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

प्रदेशभर में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है।…

Read More