उत्तराखंड बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध,भनेरपाणी में हाईवे करीब 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त

बदरीनाथ हाईवे 13 अगस्त की रात से अवरुद्ध है। पीपलकोटी नगर से एक किलोमीटर जोशीमठ की ओर भनेरपाणी में हाईवे करीब 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है। आज बुधवार दोपहर तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों के साथ जोशीमठ क्षेत्र के लोग यहां पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ जोशीमठ में…

Read More

उत्तराखंड राजधानी में बारिश ने तोड़ा पिछले 72 साल का रिकॉर्ड

बीते 24 घंटों में राजधानी दून के सहस्रधारा में हुई बारिश ने दूसरी बार 72 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहस्रधारा में 251 एमएम बारिश हुई। नौ अगस्त को भी सहस्रधारा में इतनी ही बारिश दर्ज की गई थी। जबकि, इससे पहले साल 1952 में 22 अगस्त को 332.2 एमएम बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सहस्रधारा का अधिकतर हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। इस इलाके में बारिश ज्यादा होने की वजह एक यह भी है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह…

Read More

18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर आवश्यक न हो तो यात्रा न करें बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा…

Read More

रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

ऋषिकेश रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उधर दूसरी तरफ भीमगोड़ा बैराज के  गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक पर गाज गिरी है।शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक व्यक्ति के रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बहने की सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के साथियों द्वारा पता चला की वह…

Read More

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद…

Read More

उत्तराखंड रुद्रपुर पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने कर दिया हमला

बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। शुक्रवार को संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों…

Read More

सौंग नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक नदी में फंसे

सौंग नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक नदी में ज्यादा पानी आने के कारण फंस गए। पुलिस ने तीनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था।रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया, बारिश को देखते हुए पुलिस गश्त पर थी। सोडा सरौली पुल पर टीम पहुंची तो वहां कुछ युवक पुल पर खड़े मिले। पूछताछ में पता चला कि तीन लोग नदी के बीच फंस गए हैं। तीनों मोबाइल की रोशनी दिखाकर मदद मांग रहे थे। इसके…

Read More

चारधाम यात्रा में घोड़े खच्चरों की मौत मामले पर HC में सुनवाई, अब गर्म पानी पिएंगे पशु, रात्रि विश्राम भी करेंगे

चारधाम यात्रा में अब घोड़ों और खच्चरों से रात में काम नहीं लिया जाएगा। उनकी क्षमता के अनुसार ही भार लादा जाएगा। घोड़ों और खच्चरों से एक दिन में एक ही चक्कर लगवाया जाएगा। यह सहमति हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले और सरकार के बीच बनी है।हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में फैली अव्यवस्थाओं और लगातार हो रही घोड़ों की मौतों के मामले पर दायर जनहित याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की और समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार और याचिकाकर्ताओं से सहमति पत्र पेश करने के लिए कहा है।…

Read More

उत्तराखंड,नई एमएसएमई नीति की अधिसूचना जारी, महिलाओं, एससी-एसटी और दिव्यांगों को मिलेगी 5% अतिरिक्त सब्सिडी

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए नई एमएसएमई नीति की अधिसूचना जारी हो गई है। नीति के अनुसार महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांगों को नए उद्योगों में निवेश करने पर सरकार पांच प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि आधारित प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए मंडी शुल्क में पांच साल तक 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की स्वीकृति के बाद शासन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति (एमएसएमई) की अधिसूचना जारी की है। इसमें सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों…

Read More

देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट,उफान पर गंगा

देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है। मूसलाधार बारिश…

Read More