उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की खोज में जुटी है। शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद ( 44 ) अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही…
Read MoreDay: August 25, 2023
उत्तराखंड- प्रदेश के लिए शोध करने वाले छात्र-शिक्षकों को 18 लाख तक देगी सरकार
राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों को शोध करने पर सरकार 15 से 18 लाख रुपये का अनुदान व 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। बृहस्पतिवार को इसके लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा का माहौल बनाने, नई तकनीकों के अनुप्रयोग के कारण शोध की भूमिका अहम मानी जा रही है। नई शिक्षा नीति में भी शोध को प्राथमिकता दी गई है। लिहाजा, इसी शैक्षिक सत्र 2023-24 से सरकार ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना शुरू…
Read Moreहरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर की दरकती पहाड़ियोंकी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी, मानसून के बाद होगा विस्तृत अध्ययन
भारी बारिश के चलते हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर की दरकती पहाड़ियों ने स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। जिला अधिकारी की मांग पर आपदा प्रबंधन विभाग के उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण केंद्र ने दोनों मंदिरों के परिसरों में हो रहे भूस्खलन की प्राथमिक जांच पूरी कर ली है। केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार के मुताबिक, केंद्र ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में दोनों स्थलों के विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता जताई गई है। विस्तृत अध्ययन में ही केंद्र…
Read Moreउत्तराखंड हरक सिंह रावत को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, यहां करेंगे अब पार्टी के लिए काम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय समन्वयक बनाया है। कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक, हरक सिंह रावत के साथ हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी, सांसद रंजीत रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी राजस्थान चुनाव का समन्वयक बनाया गया है।
Read More