उत्तराखंड में बढ़ते आई फ्लू को देखकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन

उत्तराखंड में कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी जिला अस्तपालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा होते देख अस्पताल प्रबंधन भी लगातार लोगों से आइसोलेट होने को कह रहा है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों…

Read More

सातवीं कक्षा की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सातवीं कक्षा की छात्रा ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।छात्रा की पहचान वंदना (13) पुत्री तेजपाल निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर के रूप में हुई। तेजपाल मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी रात करीब आठ बजे अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। किशोरी के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो…

Read More

रुद्रपुर मेंघर में सो रहे परिवार पर हमला, पति पत्नी को उतारा मौत के घाट

ट्रांजिट कैम्प में घर में घुस कर युवक ने पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर सास को भी पेट मे चाकू मार घायल कर दिया। जिनका सिविल लाइन  स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चधिकार्यो ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैसंजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में रहते हैं। बुधवार रात वह 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय…

Read More

उत्तराखंड हल्द्वानी जा रही बस में आग लगने से मचा हड़कंप

देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हो बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया…

Read More

पहाड़ी में हादसा,पौड़ी मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा

खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होग खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे। चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया कि हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिहारी ठेकेदार सरवर…

Read More