नैनीताल में उफान पर आया शेर नाला,तेज बहाव में गोलापुर का ग्रामीण बहा, दर्जनों वाहन फंसे

नैनीताल में सोमवार देर रात भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण चोरगलिया में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, बहाव तेज होने के कारण नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार भी लग गई। देर रात नाला उफान पर था। इस दौरान गोलापुर त्रिलोकपुर दानी निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र स्व. शिव सिंह अपने छोटे हाथी वाहन को शेर नाला के बीच से दूसरी तरफ ले जाने लगा। इसी कोशिश में वाहन नाले के…

Read More

तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह,14 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित

उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज मंगलवार को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सभी को सम्मान की राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा कराई गई है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य…

Read More

रुड़की दवा फैक्ट्री में लगी आग,कर्मचारियों में मची भगदड़, चार घंटे बाद पाया काबू

रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया,…

Read More

ऋषिकेश बारिश के बाद बरसाती नाला आया उफान पर, तेज बहाव में बहा युवक

ऋषिकेश में देर रात भारी बारिश के बाद बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने युवक का शव शिवपुरी से बरामद किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौतम(30) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम बदल शिवपुरी, नरेंद्रनगर ब्लू हेवन किचन रस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार रात को वह वहां काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान पर आने से वह गदेरे में बह गया। सुबह…

Read More

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन,पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर रहे हैं गिर

चारधाम यात्रा के लिए नासूर बने ओजरी डाबरकोट भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला बंद ही नहीं हो रहा है। चटख धूप खिलने पर पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखमोला ख्वाल में सोमवार देर रात भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते एक स्कूल मलबे में दब गया। उपखंड अधिकारी अमित चंद ने बताया कि स्कूल का आधे से ज्यादा हिस्सा मलबे में…

Read More

उत्तराखंड दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग…

Read More