भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कहा है कि इस दौरान प्रभावित इलाकों में…
Read MoreMonth: August 2023
Chandrayaan 3: इसरो ने शेयर की चांद के सुदूर भागों की तस्वीरें
अबतक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर नहीं पहुंच पाया है, इसी उद्देश्य के साथ इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से अब महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है। अब केवल 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रचेगा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले अमेरिका, चीन…
Read Moreऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू
ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई थी, लेकिन अब वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों…
Read Moreउत्तराखंड प्रदेश मेंतेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना
प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार…
Read Moreगंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस ,तीर्थयात्री, खाई में गिरते ही बस के उड़े परखच्चे
गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गंगनानी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है और एक बस में फंसा है। वहीं, अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है।घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे गुजरात…
Read Moreदेहरादून पहुंचे एक्टर ऋतिक रोशन
बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे वह विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के…
Read Moreबदरीनाथ हाईवे,टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान वाहन चालकों सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।…
Read Moreबागेश्वर चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री,अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती नहीं करेंगे राहुल गांधी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की गलती नहीं करेंगे। वह नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल पिछली बार भी अमेठी से चुनाव लड़े थे। उसका परिणाम सभी ने देखा था। वह ऐसी गलती नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। सीएम ने कहा कि वहां की जनता विकास…
Read Moreहरिद्वार,मजार हटाने के लिए हरिद्वार में तैनात पुलिस
कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से धार्मिक स्थलों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बने धार्मिक स्थल को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बने धार्मिक स्थल को ढहाया गया।मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।वहीं ऋषिकुल विद्यापीठ…
Read Moreमानसून के बाद शुरू होगाशहरों की धारण क्षमता का अध्ययन
भवनों और आबादी के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों की धारण क्षमता का अध्ययन मानसून के बाद शुरू हो जाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग के उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अध्ययन के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।इसके लिए केंद्र की ओर से जल्द टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश के 15 शहरों की धारण क्षमता का अध्ययन होगा। इस सूची में मसूरी, नैनीताल, गोपेश्वर, पौड़ी सरीखे घनी आबादी वाले बड़े शहर शामिल हैं। जोशीमठ…
Read More