बद्रीनाथ बारिश से उफान पर आया लामबगड़ नाला, हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बहा, 700 तीर्थयात्री फंसे

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले के उफान पर आने से हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा तबाह हो गया। जिसके चलते पुलिस ने यात्री वाहनों को बदरीनाथ धाम, पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोक दिया है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उधर, सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच…

Read More

भारी बरसात के चलते हल्द्वानी में तबाही,मकान नाले में समाए, घरों और दुकानों में घुसा पानी

भारी बारिश ने शहर में व्यापक तबाही मचाई। मंगलवार को दिन भर तो मौसम ठीक रहा, लेकिन दिन ढलते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते कलसिया, रकसिया समेत शहर के सभी नाले और नहरें उफान पर आ गईं। कलसिया नाले से काठगोदाम क्षेत्र के देवलढूंगा, नई बस्ती और बदरीपुरा में भू-कटाव हो गया और एक के बाद एक करके छह मकान नाले में समा गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के 250 मकानों को खाली कराया। नाले के तेज बहाव के चलते…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेश की जेलों से रिहा किए जाएंगे 39 कैदी

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेश की जेलों से 39 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस संबंध में गत चार अगस्त को शासन ने आदेश जारी किया था। इसके बाद डीआईजी जेल धदिराम मौर्य ने भी प्रदेश की सभी जेलों को इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों पर देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की सजा माफी के संबंध में…

Read More

प्रदेश कांग्रेस ने 60 दिन की पदयात्रा के लिए कसी कमर

प्रदेश कांग्रेस ने सितंबर माह में शुरू होने वाली 60 दिन तक चलने वाली पदयात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदयात्रा कब शुरू होगी, इसमें कौन और कितने लोग शामिल होंगे, इसको लेकर संगठनात्मक स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। शीघ्र ही यात्रा में प्रतिभाग करने वाले लोगों के नाम जारी किए जा सकते हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेशभर में चलने वाली इस पद यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रियों के चयन के लिए समिति का गठन किया गया…

Read More

यमुनोत्री हाइवे के पास हादसा,महाराष्ट्र के यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।घटना के बाद…

Read More

उत्तराखंड 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,पौड़ी में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं। पौड़ी…

Read More