उत्तरकाशी जिले के पुरोला नगर क्षेत्र में हरिमोहन नेगी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर उतरे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि हरिमोहन नेगी को द्वेष भावना से पद से हटाया गया है। वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के आरोपों में सरकार ने पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशालय की जांच व…
Read MoreDay: August 5, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परखी वन विभाग की मुस्तैदी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हुई बैठक में वन्यजीव हेल्पलाइन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों की सक्रियता जानने के लिए टोल फ्री नंबर पर सुरई रेंज में बाघिन के घायल होने की सूचना दी। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी जंगल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि यह सूचना गलत निकली। असल में सीएम ने यह कॉल वन विभाग की मुस्तैदी परखने के लिए की थी। मुख्यमंत्री धामी ने जब यह सूचना वन विभाग के टोल फ्री नंबर…
Read Moreउत्तराखंड कम नहीं हो रहे टमाटर के दाम, रसोई का बिगड़ा बजट
उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। लोगों की थाली से टमाटर गायब होता जा रहा है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं।…
Read Moreउत्तराखंड 2 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर और चंपावत के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती
Read More