गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार

नैनीताल के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम एक बस हादसे का शिकार हा गई। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। महिला यात्री मीना ने बताया कि वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि बस चालक तेज…

Read More

हरिद्वार पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, दक्षिण काली मंदिर में किया रुद्राभिषेक

श्री दक्षिण काली मंदिर में चल रहे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मोर्य और बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव शामिल हुए। दोनों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले दोनों का माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि लोक कल्याण के लिए कठिन अनुष्ठान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी तपस्वी और आदर्श संत…

Read More

पौड़ी में बदलेगी स्कूलों की तस्वीर,इन दो स्कूलों का होगा नवीनीकरण

पौड़ी में अब स्कूल की तस्वीरें बदल जाएंगी और सभी कक्षाएं हाईटेक होंगी। बता दें कि सीएम योगी के गृह क्षेत्र पौड़ी के यमकेश्वर में जल्द ही दो सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली-बदली सी नजर आएगी। विकासखंड यमकेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर का कायाकल्प होने की उम्मीद है इन दोनों विद्यालयों में बुनियादी ढांचे से लेकर स्मार्ट कक्षाओं को भी तैयार किया गया है। बता दें कि दोनों ही सरकारी विद्यालयों में एक करोड़ 32 लाख की धनराशि से कार्य करवाए जाने हैं।…

Read More

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया। रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की…

Read More

चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिले को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियाें के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को 94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर…

Read More