उत्तराखंड में मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली में पथराव, कई लोग घायल

मंगलौर में हाल ही में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन की एक रैली के दौरान पथराव की घटना ने शहर में तनाव पैदा कर दिया। इस पथराव में कई लोग घायल हुए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंगलौर पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास हुई, जब रैली में हिस्सा ले रहे समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव हुआ। इस अप्रिय घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर…

Read More

Tehri : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर ने किया टिहरी बांध का निरीक्षण, कहा-उर्जा देने में बांध का बड़ा योगदान

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पीएसपी (पम्प स्टोरेज प्लांट) परियोजना की प्रगति पूछी। कहा कि राष्ट्र को उर्जा और जल, सिंचाई के क्षेत्र में देश के लिए टिहरी बांध का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएसपी बनने से टिहरी बांध अपनी सम्पूर्ण क्षमता 2400 मेगावाट विधुत उत्पाद शुरू कर देगा। टीएचडीसी ने सीएमडी आरके विश्नोई, निदेशक (तकनीक) भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह, अधिशासी निदेशक टिहरी परियोजना एलपी जोशी ने बताया कि पीएसपी प्रोजेक्ट के सिविल कार्य लगभग पूरे…

Read More

Uttarakhand : परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट को वित्त व्यय समिति की मंजूरी, तुरंत जारी हो सकेंगे प्रमाणपत्र

हरियाणा और कर्नाटक राज्य की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार परिवार पहचान पत्र की परियोजना पर काम कर रही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए वित्त व्यय समिति (ईएफसी) ने इस परियोजना के लिए 20 करोड़ का बजट मंजूर किया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई वित्त व्यय समिति (ईएफसी) की बैठक में नियोजन विभाग को प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक महीने की टाइम लाइन दी गई है। उन्होंने कहा कि इस यूनिक आईडी से जाति व अन्य प्रमाण पत्र तुरंत जारी हो…

Read More

Uttarakhand Weather: सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता…

Read More

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

उत्तराखंड में मौसम पल पल बदल रहा है। सुबह से हल्की धूप खिलने के बाद राजधानी देहरादून में मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली। राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है मौसम विभाग की ओर से…

Read More

Uttarakhand : सीमांत गुंजी गांव में बनेगा शिव धाम, पर्यटन विभाग कराएगा निर्माण, सेना भी करेगी मदद

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव गुंजी में शिव धाम बनेगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई नागरिक सेना संपर्क कांफ्रेंस की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग शिव धाम का निर्माण कराएगा, इसमें सेना भी सहयोग करेगी। बुधवार को राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में राज्य एवं सेना के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सेना की ओर से सरहद में चल रहे रोड कनेक्टिविटी व अन्य अवस्थापना कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित मसलों पर स्वीकृति की मांग की गई। मुख्य सचिव ने…

Read More

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के 26 साल के आदर्श का बलिदान, घर में पसरा मातम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के बलिदान होने की सूचना है। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में…

Read More

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने को लेकर बोली बड़ी बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह हल्द्वानी पहुंचकर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने स्टेडियम के पास गौला नदी द्वारा किए गए काटन की स्थिति जानी। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए है। अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।…

Read More

Uttarakhand : कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- संवेदनशील इलाकों में न जाएं

प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार को कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश में भारी वर्षा के कारण अब तक 387 सड़के बंद हैं जिनमें से 62 सड़कें खोल दी गई हैं। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सभी जनपदों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बड़ा है लेकिन फिलहाल कोई खतरे…

Read More

उत्तराखंड के नैनीताल में 24 घंटे में 200 मिमी बरसात, 21 सड़कें बंद

मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटों में नैनीताल में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जगह-जगह मलबा आने से जिले में 21 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है। नैनीताल को जोड़ने वाले तीनों मार्गों पर भी रुक-रुककर पत्थर और मलबा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पास पूरे दिन मलबा और पत्थर गिरते रहे। वहीं नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगोली के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। इधर नैनीताल-भवाली मार्ग…

Read More