सीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावितों से मिलने, पीड़ितों ने बयां किया दर्द, छलके आंसू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू बहने लगे। उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिसमें 15 आवासीय मकान…

Read More

सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से की गई पुष्पवर्षा

कांवड़ मेला पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पैर धोए। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। इस दाैरान हरकी पैड़ी पर कावंड़ यात्री उत्साहित नजर आए। वहीं, धर्मनगरी भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए कई नेता और मंत्री भी सीएम धामी के…

Read More

गंगोरी में भिड़े कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग, हाथापाई होने पर पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया

गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी पुलिस चौकी के पास यूटिलिटी, बाइक और एक वाहन की टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक पर सवार कांवड़ यात्री और वाहन में बैठे स्थानीय लोगों आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक हाथापाई व मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए उत्तरकाशी कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि यूटिलिटी वाहन व बाइकों पर सवार कांवड़ियों के वाहन से आगे एक स्थानीय लोगों का वाहन चल रहा था। आगे चल…

Read More

Uttarakhand : स्ट्रीट चिल्ड्रेन पॉलिसी बनकर तैयार, हजारों बच्चों का होगा अब पुनर्वास

प्रदेश की स्ट्रीट चिल्ड्रेन पॉलिसी बनकर तैयार है, जो मंजूरी के लिए आगामी अगस्त माह में कैबिनेट में आ सकती है। पहली बार बनाई जा रही इस नीति को मंजूरी मिली तो प्रदेश के लगभग 10 हजार सड़क पर गुजारा करने वाले बच्चों का पुनर्वास होगा। एक सर्वे में विभाग को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में सड़क पर रहने वाले ऐसे करीब 10 हजार बच्चे मिले हैं। हालांकि, कुछ अन्य जिलों में भी इस तरह के बच्चे हैं, जो गिनती के हैं। महिला कल्याण निदेशालय ने प्रदेश…

Read More

Uttarakhand: अब पशुओं को शाम छह बजे के बाद भी मिलेगा आकस्मिक उपचार, पशुपालन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

प्रदेश में पशुओं को अब शाम छह बजे के बाद भी आकस्मिक उपचार मिलेगा। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मोबाइल वैटनरी यूनिट के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को इसके निर्देश दिए विभागीय मंत्री ने कहा, पशुपालकों की समस्याओं का निपटारा न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। पशुपालन मंत्री ने मोथरोवाला स्थित मोबाइल वैटनरी यूनिट (1962) के कॉल सेंटर और प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल के विभिन्न पशुपालकों से मोबाइल…

Read More