उत्तराखंड में नौगांव विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी में शुक्रवार को बारिश के कारण एक कक्ष की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिर गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई, हालांकि किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद से छात्रों में दहशत का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की…
Read MoreDay: July 6, 2024
देहरादून और हरिद्वार काउंटर मैग्नेट सिटी घोषित, दिल्ली जैसी सुविधाएं यहीं मिलेंगी
इलाज, रोजगार, शिक्षा, खेल के लिए दिल्ली की दौड़ खत्म करने के मकसद से सरकार ने देहरादून और हरिद्वार को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित कर दिया है। इन दोनों जिलों में अब दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार बढ़ेगा। पलायन रुकेगा। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब एनसीआर प्लानिंग सेल का गठन किया जा रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आबादी का दबाव कम करने के लिए एनसीआर की 400 किमी परिधि के शहरों को एनसीआर का काउंटर मैग्नेट सिटी बनाया जा रहा है। इन शहरों में दिल्ली…
Read More