मानसून के साथ ही पहाड़ में मुसीबतों की दस्तक हो गई है। मलबा आने के कारण बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे समेत प्रदेशभर में 115 सड़कें बाधित हुईं। बदरीनाथ हाईवे 10 घंटे बंद रहा। लगातार पांच दिन से हो रही बारिश से गोमुख-तपोवन ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए अनिश्चितकाल के लिए गोमुख जाने पर रोक लगा दी गई है।रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग के बाहर भारी भूस्खलन होने से सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, टिहरी घनसाली-भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रो मे हो रही…
Read MoreDay: July 5, 2024
Badrinath: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन तीर्थयात्रियों और एक सफाई कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ धाम में एक ट्रक ने माणा तिराहे पर चार तीर्थयात्रियों को टक्कर मारकर दी। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक यात्री को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली शराब के नशे में धुत था। इसकी मेडिकल में पुष्टि हुई है। बदरीनाथ पुलिस की ओर से ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी…
Read More