सीएम धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया. उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष लगाकर हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. सीएम धामी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है. यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है. भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते…

Read More

Uttarakhand वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर, भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत पर किया ट्वीट

जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान…

Read More

Uttarakhand: चारधाम बचाओ धामी हटाओ को लेकर नारेबाजी, तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन; सरकार पर लगाए आरोप

बडकोट में चारधाम बचाओ धामी हटाओ को लेकर यमुना के मायके खरशालीगांव स्थित यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी ब्रह्म कपाल के तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि, दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक निर्माण के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारी और अन्य लोगों का आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शनकारी नारेबाजी के साथ-साथ जुलूस निकालकर धरना दे रहे है। तीर्थपुरोहितों ने दिल्ली में केदारनाथ धाम नाम से मंदिर…

Read More

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत. का बयान, बोले- अब थोपने का काम न करें

कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ। मैंने पहले भी इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं मिल रहा है। तीरथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि वह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहें, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। मैंने पहले…

Read More