शनिवार की रात भारी मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी के चार युवक कोटाबाग(कालाढूंगी) के जंगल में भटक गए। जब उन्हें जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने हल्द्वानी में अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एसओ भगवान महर ने तत्काल टीम गठित कर लोगों को खोजने की कार्रवाई की। एसओ ने बताया कि जंगल में लगभग 10 किलोमीटर अन्दर जाकर चारों लड़कों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसओ ने बताया…
Read MoreMonth: July 2024
Uttarakhandगोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैर-सपाटे पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे बातचीत की। सीएम को अपने बीच इस तरह बच्चों को चेहरे भी खिल गए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला…
Read MoreUttarkashi: स्कूल में कक्षा की छत से टूटकर गिरा प्लास्टर, जान बचाकर भागे पढ़ाई कर रहे छात्र
उत्तराखंड में नौगांव विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी में शुक्रवार को बारिश के कारण एक कक्ष की छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों पर गिर गया। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई, हालांकि किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद से छात्रों में दहशत का माहौल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं वर्ष 2010-11 में बने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रस्टाड़ी का भवन डेढ़ दशक में ही जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है। हल्की…
Read Moreदेहरादून और हरिद्वार काउंटर मैग्नेट सिटी घोषित, दिल्ली जैसी सुविधाएं यहीं मिलेंगी
इलाज, रोजगार, शिक्षा, खेल के लिए दिल्ली की दौड़ खत्म करने के मकसद से सरकार ने देहरादून और हरिद्वार को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित कर दिया है। इन दोनों जिलों में अब दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार बढ़ेगा। पलायन रुकेगा। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब एनसीआर प्लानिंग सेल का गठन किया जा रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आबादी का दबाव कम करने के लिए एनसीआर की 400 किमी परिधि के शहरों को एनसीआर का काउंटर मैग्नेट सिटी बनाया जा रहा है। इन शहरों में दिल्ली…
Read MoreUttarakhand: बारिश से बालगंगा का जलस्तर बढ़ा….प्रदेश में 115 सड़कें बंद, गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर रोक
मानसून के साथ ही पहाड़ में मुसीबतों की दस्तक हो गई है। मलबा आने के कारण बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे समेत प्रदेशभर में 115 सड़कें बाधित हुईं। बदरीनाथ हाईवे 10 घंटे बंद रहा। लगातार पांच दिन से हो रही बारिश से गोमुख-तपोवन ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए अनिश्चितकाल के लिए गोमुख जाने पर रोक लगा दी गई है।रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग के बाहर भारी भूस्खलन होने से सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, टिहरी घनसाली-भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रो मे हो रही…
Read MoreBadrinath: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन तीर्थयात्रियों और एक सफाई कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ धाम में एक ट्रक ने माणा तिराहे पर चार तीर्थयात्रियों को टक्कर मारकर दी। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक यात्री को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली शराब के नशे में धुत था। इसकी मेडिकल में पुष्टि हुई है। बदरीनाथ पुलिस की ओर से ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी…
Read More