कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के 26 साल के आदर्श का बलिदान, घर में पसरा मातम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के बलिदान होने की सूचना है। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में…

Read More

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने को लेकर बोली बड़ी बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह हल्द्वानी पहुंचकर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने स्टेडियम के पास गौला नदी द्वारा किए गए काटन की स्थिति जानी। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए है। अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।…

Read More

Uttarakhand : कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- संवेदनशील इलाकों में न जाएं

प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार को कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश में भारी वर्षा के कारण अब तक 387 सड़के बंद हैं जिनमें से 62 सड़कें खोल दी गई हैं। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सभी जनपदों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बड़ा है लेकिन फिलहाल कोई खतरे…

Read More