उत्तराखंड बिजली धारकों के लिए राहत की खबर: महंगी नहीं होगी बिजली, विद्युत नियामक आयोग ने खारिज की याचिका

उत्तराखंड में बिजली की दरों में अब वृद्धि नहीं होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल द्वारा पेश की गई बिजली दरों में बढ़ोतरी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। आयोग ने इस याचिका पर विचार करने के लिए प्रदेशभर से सुझाव प्राप्त किए और 12 अगस्त को एक जनसुनवाई भी आयोजित की। यूपीसीएल ने अप्रैल में लागू दरों की पुनरावृत्ति करते हुए 919 करोड़ 71 लाख रुपये की वसूली का आधार मानते हुए बिजली दरों में 8.54 प्रतिशत (63 पैसे प्रति यूनिट) वृद्धि की मांग की थी,…

Read More

आज उपराष्ट्रपति धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे देहरादून, आईआईपी में वैज्ञानिकों से होंगे रूबरू

आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देहरादून के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। पहले दिन, वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में जाकर वहां के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे और उनके कामकाज की जानकारी लेंगे। साथ ही दूसरे दिन, उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का दौरा करेंगे, जहां वे इन प्रतिष्ठित संस्थानों की सुविधाओं और कार्यप्रणालियों का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद, वह लगभग चार बजे भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) मोहकमपुर के लिए रवाना…

Read More

धामी सरकार गिराने के बयान पर घमासान, विधायकों की चुप्पी पर हरिद्वार सांसद ने साधा निशाना

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के सरकार गिराने की साजिश के बयान के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी खुलकर सामने आये हैं. त्रिवेंद्र रावत ने खानपुर विधायक उमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान की जांच होनी चाहिए. इस तरह के बयानों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक उमेश कुमार के बयान की जांच होनी चाहिए. सरकार और विधायकों को विधायक…

Read More

रुड़की के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं गायब, परिजनों का वार्डन पर आरोप

रुड़की के सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से देर रात दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। सुबह लगभग आठ बजे यह जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजन परिसर में पहुंचे और आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रावास से छात्राओं के गायब होने की खबर ने शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी और विभागीय अधिकारियों में एक आपात स्थिति का निर्माण हो गया। सूचना के अनुसार, कक्षा नौ और कक्षा दस की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस मामले की जानकारी…

Read More

कांगुड़ा नागराज मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, पूजा कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी में थौलधार ब्लॉक पहुंचे। यहां उन्होंने कांगुड़ा नागराज मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज की पूजा अर्चना की आशीर्वाद लिया। मंदिर में हवन यज्ञ कर सीएम धाम ने पौधरोपण भी किया। इस दाैरान धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, खजान दास, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल भी माैजूद रहे।

Read More

उत्तराखंड के इत्र की खुशबू देश-दुनिया में होगी महसूस, तीन करोड़ लागत से बनाई जा रही आधुनिक प्रयोगशाला

उत्तराखंड में उगाए जाने वाले सगंध पौधों से तैयार इत्र की खुशबू अब देश और दुनिया में भी फैल सकेगी। इसके लिए सेलाकुई में एक अत्याधुनिक इत्र विकास प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है, जो देश की पहली सरकारी प्रयोगशाला होगी। इस प्रयोगशाला का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, और इसमें परफ्यूम की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ उसकी खुशबू को मानकों पर परखा जाएगा। यह प्रयोगशाला इत्र उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण को सुनिश्चित करने और वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने में…

Read More

Haldwani कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़. पांच आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल…

Read More

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का…

Read More

मौसम का कहर : केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित

उत्तराखंड में कहीं-कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है. मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. अगर आप भी ऐसे में पहाड़ों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सावधानी बरतें. बता दें इन दिनों पहाड़ों में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है.   बता दें केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर सिया गांव के पास भारी भूस्खलन आ गया है. जिससे मार्ग बाधित हो गया है. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण मसूरी…

Read More

देहरादून की 250 एकड़ सरकारी जमीन गोल्डन फॉरेस्ट के कब्जे में, SIT ने शासन को भेजी रिपोर्ट

रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने अब गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी के एक नए घोटाले का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि गोल्डन फॉरेस्ट की संपत्ति में 250 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि शामिल है। विशेष जांच दल ने इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्तुत कर दी है, जिसमें वित्त विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में सरकारी भूमि की पहचान और चिह्नांकन भी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बड़ी मात्रा…

Read More