ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढह गया। गनीमत रही कि यहां लोग काम नहीं कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। अब ब्रिज का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे पुल का रुद्रप्रयाग की तरफ वाला टॉवर ढह गया, जिससे फ्रेम भी ध्वस्त हो गया। टॉवर और फ्रेम के ध्वस्त होने का कारण अधिक वजन होना माना…
Read MoreMonth: July 2024
केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, 24 जुलाई से होगी शुरू
कांग्रेस की 24 जुलाई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा का पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन किया। कहा, जब तक भाजपा अपने इस अपराध के लिए माफी नहीं मांगती है तब तक केदारनाथ धाम बचाओ संघर्ष जारी रहना चाहिए। हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा। धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। भाजपा में धाम बनाने की होड़ लगी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और…
Read Moreउत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार यानी 17 जुलाई से राज्य में एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है. जिसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. जिसके चलते विभाग ने राज्य में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की है. वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड में…
Read Moreदिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम का उत्तराखंड में जमकर विरोध, निर्माण संस्था का ‘जड़’ खत्म करने का फैसला
दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम नामक मंदिर के निर्माण को लेकर उत्तराखंड में उठे विरोध के बाद एक नया मोड़ आया है। मंदिर बनाने वाली संस्था ने विवाद और अशांति से बचने के लिए मंदिर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। संस्था जल्द ही मंदिर के नए नाम की घोषणा करेगी। 10 जुलाई को मंदिर के शिलान्यास समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति के बाद यह विवाद उठ खड़ा हुआ। इसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस, साधु-संतों, और विभिन्न संगठनों ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के…
Read MoreUttarakhand: 50 रुपये प्रति किग्रा की दर से पिरूल खरीद का प्रस्ताव तैयार, सरकार की मुहर लगने का इंतजार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद 50 रुपये प्रति किग्रा की दर से पिरुल खरीदने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने के बाद स्थानीय लोग पिरूल से प्रति दिन 2500 से 3000 रुपये की कमाई कर सकते हैं। प्रमुख सचिव वन ने वन विभाग से प्रस्ताव मांगा था। प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन ने शासन को प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है। प्रदेश के 10 जिलों में 15.25 फीसदी वन क्षेत्र चीड़ बाहुल्य है। सरकार दाम बढ़ाकर लोगों को ज्यादा से…
Read Moreसीएम धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ
मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया. उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष लगाकर हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. सीएम धामी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है. यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है. भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते…
Read MoreUttarakhand वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर, भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत पर किया ट्वीट
जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान…
Read MoreUttarakhand: चारधाम बचाओ धामी हटाओ को लेकर नारेबाजी, तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन; सरकार पर लगाए आरोप
बडकोट में चारधाम बचाओ धामी हटाओ को लेकर यमुना के मायके खरशालीगांव स्थित यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी ब्रह्म कपाल के तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि, दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक निर्माण के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारी और अन्य लोगों का आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शनकारी नारेबाजी के साथ-साथ जुलूस निकालकर धरना दे रहे है। तीर्थपुरोहितों ने दिल्ली में केदारनाथ धाम नाम से मंदिर…
Read Moreभाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत. का बयान, बोले- अब थोपने का काम न करें
कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ। मैंने पहले भी इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं मिल रहा है। तीरथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि वह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहें, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। मैंने पहले…
Read Moreउत्तराखंड में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उपचुनाव की हार की रणनीति पर होगी चर्चा
सोमवार को लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में हुई हार के कारणों पर गहन मंथन किया जाएगा और आगामी निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, बैठक में तीन प्रमुख राजनीतिक प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बैठक भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें पार्टी के भविष्य की दिशा तय की जाएगी और आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए नई…
Read More