उत्तराखंड के नैनीताल में 24 घंटे में 200 मिमी बरसात, 21 सड़कें बंद

मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटों में नैनीताल में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जगह-जगह मलबा आने से जिले में 21 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है। नैनीताल को जोड़ने वाले तीनों मार्गों पर भी रुक-रुककर पत्थर और मलबा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पास पूरे दिन मलबा और पत्थर गिरते रहे। वहीं नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगोली के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। इधर नैनीताल-भवाली मार्ग…

Read More

Uttarakhand Haldwani तेज बारिश और अंधेरे के बीच जंगल में खोए चार दोस्त,

शनिवार की रात भारी मूसलाधार बारिश के बीच हल्द्वानी के चार युवक कोटाबाग(कालाढूंगी) के जंगल में भटक गए। जब उन्हें जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने हल्द्वानी में अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एसओ भगवान महर ने तत्काल टीम गठित कर लोगों को खोजने की कार्रवाई की। एसओ ने बताया कि जंगल में लगभग 10 किलोमीटर अन्दर जाकर चारों लड़कों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसओ ने बताया…

Read More

Uttarakhandगोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैर-सपाटे पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे बातचीत की। सीएम को अपने बीच इस तरह बच्चों को चेहरे भी खिल गए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला…

Read More