मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन, मंदिर का पुश्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर,

बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुश्ता ढह गया, जिससे मॉल रोड पर मलबे का ढेर लग गया। वहीं गढ़वाल में भी कई सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन होने के कारण कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर, सात रिक्शे, दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मॉल रोड की दीवार पर बना भगवान बद्रीनाथ का भित्तिचित्र भी टूटकर गिर गया। मलबे की चपेट में पुलिस कर्मियों के निजी वाहन मोटर साइकिल भी आ गए। कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर का…

Read More

देहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा ,स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला

आज सुबह देहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक भीषण दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में एक बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि सिपाही शकुंतला घायल हो गई हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में तैनात थीं और सिपाही शकुंतला की तैनाती कैंट थाने में थी। इस मामले की जांच के लिए बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।

Read More

उत्तराखंड में अगले 24-48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24-48 घंटे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुमाऊं क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। गढ़वाल के अधिकांश जिलों और राजधानी देहरादून में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही, नदी-नालों के पास न जाने की चेतावनी भी दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की…

Read More