प्रदेश के कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।दून समेत अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं, बारिश…
Read MoreMonth: July 2024
Uttarahand: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ, मोबाइल लर्निंग बस को किया रवाना
उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने शासकीय आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का लोकार्पण किया। साथ ही उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का शुभारंभ भी किया। सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
Read Moreगुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने लगाई गंगा में पवित्र डुबकी, घाटों पर भीड़
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। बहुत से श्रद्धालु सेवेरे से ही घाटों में आना शुरू हो गये थे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज यह पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा का…
Read MoreUttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, कहा- जरूरत पड़ी तो बनाएंगे कानून
उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार अब आरक्षण देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दाैरान इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था कि प्रदेश के अग्निवीरों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी। सरकार उन्हें आरक्षण भी देगी। अगर जरूरी होगा तो इसके लिए एक्ट भी बनाया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि चार साल सेना की नौकरी के बाद वापस आने वाले अग्निवीर अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आशंकित न रहें। इसके लिए ठोस योजना तैयार करने के…
Read MoreUttarakhand : आज भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, गंगोत्री हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में रविवार से अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं के कुछ जिलों के लोगों को दिन के साथ रात में भी ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।…
Read Moreमसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन, मंदिर का पुश्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर,
बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुश्ता ढह गया, जिससे मॉल रोड पर मलबे का ढेर लग गया। वहीं गढ़वाल में भी कई सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन होने के कारण कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर, सात रिक्शे, दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मॉल रोड की दीवार पर बना भगवान बद्रीनाथ का भित्तिचित्र भी टूटकर गिर गया। मलबे की चपेट में पुलिस कर्मियों के निजी वाहन मोटर साइकिल भी आ गए। कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर का…
Read Moreदेहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा ,स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला
आज सुबह देहरादून के अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक भीषण दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में एक बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि सिपाही शकुंतला घायल हो गई हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में तैनात थीं और सिपाही शकुंतला की तैनाती कैंट थाने में थी। इस मामले की जांच के लिए बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।
Read Moreउत्तराखंड में अगले 24-48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24-48 घंटे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुमाऊं क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। गढ़वाल के अधिकांश जिलों और राजधानी देहरादून में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही, नदी-नालों के पास न जाने की चेतावनी भी दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की…
Read MoreUttarakhandमसूरी में देर रात से हो रही बारिश थमी, दून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट जारी
मसूरी में देर रात से शुरू हुई बारिश तड़के थमी। वहीं, बारिश के बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ…
Read MoreUttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, चारधाम के नाम पर नहीं बनेगा कोई भी ट्रस्ट, लागू होंगे कड़े कानून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा का सत्र अगस्त में आयोजित होगा। सीएम को तिथि और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, उत्तराखंड काष्ठ आधारित उद्योग स्थापना नियमावली 2024 पर मुहर लगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी को लेकर भी निर्णय लिया…
Read More