देहरादून: एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, (एस.सी.ई.आर.टी) उत्तराखण्ड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने पं० दीन दयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2023 एवं 2024 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन स्कूलों, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में सी.एस.आर. के सहयोग से स्थापित 442 स्मार्ट क्लास…

Read More

केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री, यात्रा व्यवस्थाएं देखी…मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार का जलाभिषेक कर मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।इस दौरान बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने  मुख्यमंत्री का स्वागत किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी  योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ , पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप…

Read More

उत्तराखंड में रेलवे को मिले 5131 करोड़, चार नई परियोजनाओं को मिलेगी गति

आम बजट में उत्तराखंड को रेलवे के लिए 5131 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और चार नई परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश, उत्तरकाशी, बागेश्वर, गरसैंण, बागेश्वर, टनकपुर और देहरादून- सहारनपुर रेल लाइन की डीपीआर भी बनेगी बता दें कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं का दर्द झेलने वाले हिमालयी राज्य उत्तराखंड की चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के…

Read More

Uttarakhand : चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है। देहरादून नगर निगम वार्डों में नालियों की सफाई नहीं…

Read More

आम बजट को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक, सीएम बोले निराश लोगों को बजट निराशाजनक ही लगेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पूर्ण बजट पेश किया। जिसमें गरीब, युवा, महिला और किसान को विशेष महत्व दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत के तहत इस बजट को मील का पत्थर माना जा रहा है। उत्तराखंड के लिए पूण बजट में आपदा में आर्थिक मदद रखी गई है। बजट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 2024 पूण बजट 2047 के डेवलपमेंट भारत के बजट की झलक बताई जा रही है। लेकिन तब तक सत्ताधारी सरकार जवाब देने लायक…

Read More

Budget 2024: विकसित भारत के लिए बजट में हुआ 9 प्राथम‍िकताओं का ऐलान,

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने लगातार 7वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस बजट में मोदी सरकार की प्राथम‍िकताओं में कौन से सेक्टर हैं इसका खुलासा भी अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कर दिया है. इससे पहले भी बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया था कि उनका लक्ष्य भारत के 2047 में विकसित राष्ट्र बनाना है. लिहाजा इस बात की झलक भी इस…

Read More

देहरादून: राज्य में यू.सी.सी लागू करने को लेकर सीएम धामी ने ली बैठक, कितनी हुई तैयारी!

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी) लागू करने की तैयारियों के सबंध में सचिवाल में बैठक ली. सीएम धामी ने कहा कि राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए इसके अधीन संचालित होने वाली प्रक्रियाओं एवं नियमों को समयबद्धता के साथ अंतिम रूप दिया जाए. सीएम धामी ने निर्देश दिये कि यूसीसी के प्राविधानों को व्यवस्थित रूप से संपादित किये जाने के लिए गठित उप समिति के कार्यों एवं विभिन्न विभागों के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए.…

Read More

देहरादून: सीएम धामी ने किया आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें. नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखें. सीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून से फोन…

Read More

Vikasnagar: भारी बारिश के बाद खुशहालपुर गांव की बस्ती में घुसा पानी, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला

रातभर से चल रही बारिश के बाद मंगलवार की सुबह खुशहालपुर गांव की एक बस्ती में पानी भर गया। पानी भरने से बस्ती में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया क्षेत्र की पानी की निकासी का नाला चोक होने के कारण इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बताया जलभराव से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। खुशहालपुर गांव की एक बस्ती में…

Read More

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना, कावंड़ यात्रा में आ रहे शिवभक्तों से की ये खास अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान मां गंगा की…

Read More