उत्तराखंड टिहरी के तिनगढ़ में भूस्खलन ने मचाई तबाही, राहत शिविर में रहने को मजबूर लोग

उत्तराखंड के टिहरी जिले के तिनगढ़ में भूस्खलन ने मचाई तबाही से लोग बेघर हो गए। यहां तिनगढ़ गांव के 90 परिवार आपदा राहत शिविर में रह रहें हैं। लोगों की मांग है कि उनका जल्द से जल्द विस्थापन किया जाए आपदा प्रभावित तोली गांव के भी 80 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है। वहीं सात परिवारों ने आपदा राहत शिविर में शरण लें रखी हैं।

Read More

उत्तराखंड बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटके 21 कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला

गंगोत्री से लौटते समय बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटके 21 कांवड़ियों को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।  इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण एसडीआरएफ की टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची। बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला स्थान पर फंसा कांवड़ियों का दल फंसा हुआ था। 28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया। कंट्रोल रूम जनपद टिहरी ने इस बारे में सूचना दी, जिसे तत्काल एसडीआरएफ पुलिस के साथ साझा किया गया। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार,…

Read More

सीएम धामी के डीएम को निर्देश, टिहरी के संवेदनशील गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर करें शिफ्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के बाल गंगा व बूढ़ा केदार में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के संबंध में विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह और डीएम मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। भूस्खलन होने से गांव के 50 से अधिक परिवारों को प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में आपदा राहत शिविर में रखा है। यहां पर 70 से अधिक लोगों ने आपदा…

Read More

नीति आयोग की बैठक में सीएम धामी ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया अनुरोध

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में उत्तराखण्ड भी निरंतर कार्य कर रहा है. उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील राज्य है, इस बार के केन्द्रीय बजट में इसको दृष्टिगत रखते हुए विशेष वित्तीय प्राविधान किये जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडेक्स रैंकिंग में…

Read More

नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकली ममता बनर्जी, भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप

देश की राजधानी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक जारी है. इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं. हालांकि कई विपक्षी सीएम ने इस बैठक का बहिष्कार किया है. लेकिन हैरतअंगेज तौर पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी नीति आयोग की इस बैठक का हिस्सा रहीं.. मगर अब बैठक शुरू हुए कुछ समय बाद ही वह बैठक छोड़कर बाहर निकल गईं. न सिर्फ इतना, बल्कि उन्होंने केंद्र और सत्ता पर काबिज भाजपा…

Read More

उत्तराखंड: कुमाऊं में भारी बारिश से डूबा, गढ़वाल में पहाड़ी से मलबा आने से कई सड़क बंद

चंपावत में लगातार रात से हो रही बारिश के कारण स्वाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण कई वाहन वहां फंस गए हैं। एनएच को साफ करने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों का उपयोग करके मार्ग खोलने का काम निरंतर जारी है। आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहन भी इस बाधा के कारण रुके हुए हैं। इसके अलावा, शनिवार सुबह से ही बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी बारिश का सिलसिला जारी है। गढ़वाल मंडल में हो रही भारी…

Read More

Rishikesh: चेतावनी रेखा के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर, पुलिस ने घाटों पर लोगों को किया अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही। त्रिवेणी घाट पर गंगा के जलस्तर की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। दोपहर से यहां गंगा 339.52मीटर पर बह रही…

Read More

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई, अब 50 लाख दिए जाएंगे

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने वीर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिवारों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की जाएगी।सीएम धामी ने कहा कि अब शहीदों के परिवार दो साल की जगह पांच साल तक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Read More

Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग… ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा। भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के…

Read More

देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में तेज बारिश का येलो अलर्ट

राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। देहरादून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान…

Read More