शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची तैयार हो गई है। सीमांकन कार्य अंतिम चरण में है। उसके बाद आरक्षण की कार्यवाही होगी। कहा कि जैसे ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, सरकार चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी। मसूरी में आवासीय कालोनी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले जमीन चिह्नित की जाएगी उसके बाद कोई प्रस्ताव आएगा तो उस पर विचार किया…
Read MoreMonth: July 2024
दिल्ली घटना के बाद अब उत्तराखंड कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, दिए मानकों के जांच के आदेश
दिल्ली घटना के बाद अब उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुए तीन छात्रों की मौत के बाद शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संज्ञान लिया है. शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कसते हुए मानकों के जांच के आदेश दिये हैं. उत्तराखंड के आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने उत्तराखंड में…
Read Moreउत्तराखंड में नहीं बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, शासन की दिसंबर में चुनाव कराने की तैयारी
प्रदेश के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग को लेकर 15 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि, शासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा, क्योंकि पंचायत एक्ट में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। नवंबर में पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद दिसंबर में 7,795 ग्राम पंचायतों और 400 जिला पंचायत सदस्यों समेत क्षेत्र पंचायत और वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन से…
Read Moreसीएम धामी पहुंचे आपदा प्रभावितों से मिलने, पीड़ितों ने बयां किया दर्द, छलके आंसू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू बहने लगे। उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिसमें 15 आवासीय मकान…
Read Moreसीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से की गई पुष्पवर्षा
कांवड़ मेला पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पैर धोए। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। इस दाैरान हरकी पैड़ी पर कावंड़ यात्री उत्साहित नजर आए। वहीं, धर्मनगरी भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए कई नेता और मंत्री भी सीएम धामी के…
Read Moreगंगोरी में भिड़े कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग, हाथापाई होने पर पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी पुलिस चौकी के पास यूटिलिटी, बाइक और एक वाहन की टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक पर सवार कांवड़ यात्री और वाहन में बैठे स्थानीय लोगों आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक हाथापाई व मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए उत्तरकाशी कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि यूटिलिटी वाहन व बाइकों पर सवार कांवड़ियों के वाहन से आगे एक स्थानीय लोगों का वाहन चल रहा था। आगे चल…
Read MoreUttarakhand : स्ट्रीट चिल्ड्रेन पॉलिसी बनकर तैयार, हजारों बच्चों का होगा अब पुनर्वास
प्रदेश की स्ट्रीट चिल्ड्रेन पॉलिसी बनकर तैयार है, जो मंजूरी के लिए आगामी अगस्त माह में कैबिनेट में आ सकती है। पहली बार बनाई जा रही इस नीति को मंजूरी मिली तो प्रदेश के लगभग 10 हजार सड़क पर गुजारा करने वाले बच्चों का पुनर्वास होगा। एक सर्वे में विभाग को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में सड़क पर रहने वाले ऐसे करीब 10 हजार बच्चे मिले हैं। हालांकि, कुछ अन्य जिलों में भी इस तरह के बच्चे हैं, जो गिनती के हैं। महिला कल्याण निदेशालय ने प्रदेश…
Read MoreUttarakhand: अब पशुओं को शाम छह बजे के बाद भी मिलेगा आकस्मिक उपचार, पशुपालन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
प्रदेश में पशुओं को अब शाम छह बजे के बाद भी आकस्मिक उपचार मिलेगा। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मोबाइल वैटनरी यूनिट के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को इसके निर्देश दिए विभागीय मंत्री ने कहा, पशुपालकों की समस्याओं का निपटारा न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। पशुपालन मंत्री ने मोथरोवाला स्थित मोबाइल वैटनरी यूनिट (1962) के कॉल सेंटर और प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री ने पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल के विभिन्न पशुपालकों से मोबाइल…
Read Moreपेरिस ओलंपिक2024: उत्तराखंड के गोल्डन बॉय से सीखे मनु ने निशानेबाजी के गुण
मनु भाकर जिन्होंने पेरिस ओलंपिक-2024 के दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, अपने निशानेबाजी के कौशल को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीखा। ओलंपिक की तैयारियों के दौरान मनु ने करीब डेढ़ महीने तक देहरादून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में प्रशिक्षण लिया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कोच, जसपाल राणा, जिन्हें ‘गोल्डन बॉय’ के नाम से जाना जाता है, ने मनु को व्यक्तिगत कोचिंग दी। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 स्कोर…
Read Moreउत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, एक महिला की घायल
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना में एक पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक महिला घायल हो गई। भूस्खलन के दौरान गिरने वाले बोल्डरों ने एक कार और एक स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, जिला पंचायत के टिन शेड को भी इस भूस्खलन से भारी क्षति हुई है। गोविंदघाट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलना गांव में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए। इसी दौरान घास…
Read More