Uttarakhand Weather: दिन के साथ अब रात में भी बढ़ने लगा पारा, गर्मी झेलने को रहें तैयार…आज ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। दिन में चटक धूप खिलने से रात का भी पारा बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी। रविवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 20.9 डिग्री रहा। पंतनगर का तापमान सामान्य से एक और नई टिहरी का…

Read More

उत्तराखंड में आचार संहिता लागू…रहेंगे ये प्रतिबंध, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि टिहरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र 15-चकराता, 16-विकासनगर, 17-सहसपुर, 19- रायपुर, 20-राजपुर रोड, 21-देहरादून कैंट एवं 22-मसूरी शामिल हैं। हरिद्वार लोस. में देहरादून की 18-धर्मपुर 23-डोईवाला एवं 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित हैं। निर्वाचन के दौरान विभिन्न असामाजिक तत्व निर्वाचन प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं, इससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिले में शांति…

Read More

देहरादून में आठ साल बाद गर्मी ने मार्च में ही दिखाए तेवर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

इस महीने पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून के तापमान ने अपने आठ साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दून का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले साल 2016 में इस दिन न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा था। जबकि अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री रहा। इस महीने पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि शनिवार को दून के…

Read More

Uttarakhand: परिवहन निगम की योजना… होली के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

होली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना जारी कर दी है। यह योजना 22 मार्च से एक अप्रैल तक तक प्रभावी रहेगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ड्राइवर-कंडक्टरों को इस अवधि में 10 दिन तक ड्यूटी करने पर इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत केवल मैदानी मार्गों पर न्यूनतम 2420 किमी बस चलाने पर, मैदानी, पर्वतीय या मिश्रित मार्गों पर कुल 2000 किमी और केवल पर्वतीय मार्गों पर 1800 किमी बस…

Read More

पीएम मोदी ने लॉन्च किया बीजेपी का चुनावी गीत, आप भी सुनें

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही देशभर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी के साथ ही कांग्रेस, वाम दल, सपा, टीएमसी जैसी पार्टियां चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. इस बार का लोकसभा चुनाव NDA बनाम I.N.D.I.A. के बीच होने की संभावना है. इसके साथ ही क्षेत्रीय क्षत्रपों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने की संभावना है. संसदीय चुनाव की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी थीम सॉन्ग जारी किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X…

Read More

karnaprayag Accident: खाई में गिरी टैक्सी, एक और घायल ने तोड़ा दम, दो हुई मृतकों की संख्या, 12 घायल

अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि एक युवती समेत 13 ग्रामीण घायल हो गए थे। वहीं, इसमें से एक घायल दयाल सिंह ने शनिवार को एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। अन्य का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा…

Read More

Uttarakhand19 साल में भी नहीं बन सकी पांच किमी लंबी सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन का किया एलान

पहाड़ के लोगों की समस्याएं तब और बड़ी हो जाती हैं, जब प्रकृति के साथ शासन-प्रशासन और सरकार के दावे खोखले साबित होते हैं। 2005 में 15 किमी तक स्वीकृत हुआ बिनातोली मजकोट अगरकोट मोटर मार्ग अब तक पूरा नहीं हो पाया। 2006 में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सड़क निर्माण एजेंसी ने चार-पांच साल बाद ही मजकोट तक 10 किमी सड़क निर्माण के बाद कार्य रोक दिया। सड़क निर्माण के स्वीकृति के 19 साल बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से…

Read More

उत्तराखंड में घुसते ही कटेगा ग्रीन एंट्री सेस दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों पर सख्ती

दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों को अब उत्तराखंड में प्रवेश करते ही फास्टैग के माध्यम से ग्रीन एंट्री सेस देना होगा। राज्य सरकार इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ करार करने जा रही है राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति लागू करने के लिए शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। देहरादून में सबसे पहले डीजल सार्वजनिक यात्री वाहनों को हटाकर सीएनजी-इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। जल्द ही पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया शुरू होगी। बृहस्पतिवार को कैबिनेट ने…

Read More

Uttarakhandदस वर्ष पुराने सभी कर्मचारियों को पक्का करने पर कई मंत्री सहमत, प्रस्ताव पर हुई चर्चा

धामी सरकार के कई मंत्री चाहते हैं कि विभिन्न विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों में जितने भी कर्मचारी आज की तिथि तक 10 सेवा साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें 2013 की नियमितीकरण की नीति के तहत पक्का कर दिया जाए। इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को गहन चर्चा हुई। हाईकोर्ट ने एक याचिका पर 2013 की नीति पर लगी रोक हटाकर वर्ष 2018 से पूर्व 10 साल की सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए थे। कार्मिक विभाग ने हाईकोर्ट के…

Read More

गर्जिया मंदिर के टीले को बचाने के लिए पौने छह करोड़ मंजूर, कैंची धाम में लगेंगे दो नए ट्रांसफार्मर

रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन ने 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब गर्जिया मंदिर के टीले का कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं सिंचाई विभाग ने भी मंदिर के…

Read More