कोटद्वार में सीएम धामी का रोड शो, सम्मान समारोह में लाभार्थियों को सौंपे चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद वह लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कई लाभार्थियों को चेक भी दिए। इससे पहले ही कांग्रेस के लोगों ने उनका विरोध करने का प्रयास किया। ममला बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हर वर्ग को 10 सालों में भाजपा सरकार ने किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाया है। पहले प्रदेश…

Read More

पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में अब मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड परेशान कर रही है। आज रविवार पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। जिससे मौसम में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो  इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में…

Read More

सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कही ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की करीब 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 186 करोड़ के शिलान्यास व 40 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं। कहा कि सरकार ने टनकपुर में 2215 करोड़, हरिद्वार में एनएचएआई की 4700 करोड़, हरिद्वार में 1168 करोड़ की अन्य परियोजनाएं, चंपावत में 161 करोड़, अल्मोड़ा में 117 करोड़, पौड़ी गढ़वाल में 828 करोड़ व रुद्रप्रयाग में 456 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

Read More

प्रदेश के 43 स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बनाने की तैयारी, नीदरलैंड की कंपनी भी करेगी सहयोग

झंगोरा, लाल चावल, पहाड़ी राजमा, हल्दी पावडर, बुरांश, शहद सरीखे 43 स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दो चरण में ये सभी उत्पाद हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत तैयार किए जाएंगे। नीदरलैंड की कंपनी वूमन ऑन विंग्स भी सहयोग करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रोडक्ट, खरीदारी, स्टोर और पदाधिकारियों से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति दी है। सीएम उत्तराखंड के उत्पादों में वृद्धि करने के लिए योजना, इसके क्रियान्वयन और व्यूह रचना से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। कहा, हाउस ऑफ हिमालयाज…

Read More