जीवनदीप आश्रम के महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, आहुति डालकर की पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की  पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करवा इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर लोगों ने सीएम धामी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे।

Read More

दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी,फूलचट्टी तहसील क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर…

Read More

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग; आदेश जारी

राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए। शर्त यह है कि यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थल के बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग पड़ता है तो भी…

Read More

Dehradun : चकराता में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत और तीन घायल

कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर…

Read More