सबसे पहले देहरादून में चलन से बाहर होंगी डीजल सिटी बस और विक्रम, मिलेगा इतना अनुदान

राजधानी देहरादून की आबोहवा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रदेश में सबसे पहले दून में डीजल सिटी बसें और विक्रम चलन से बाहर होंगे। डीजल सार्वजनिक यात्री वाहनों के संचालकों को नई सीएनजी-इलेक्टि्रक या स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन से संचालित बस खरीदने के लिए अनुदान सबसे पहले दून में मिलेगा। इसके बाद यह प्रयोग पूरे प्रदेश में किया जाएगा। अनुदान योजना को लेकर दून के सिटी बस और विक्रम संचालकों ने खुशी जाहिर की है। देहरादून में लंबे समय से डीजल चलित सार्वजनिक सवारी वाहनों को शहर से बाहर के रूटों…

Read More

जीवनदीप आश्रम के महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, आहुति डालकर की पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की  पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करवा इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर लोगों ने सीएम धामी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे।

Read More

दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी,फूलचट्टी तहसील क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर…

Read More

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग; आदेश जारी

राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए। शर्त यह है कि यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थल के बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग पड़ता है तो भी…

Read More

Dehradun : चकराता में बड़ा हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत और तीन घायल

कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर…

Read More

Haridwar Accident: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार दुघर्टना में मौत, पत्नी और बच्चे घायल

हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके…

Read More

Uttarakhand: साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी….महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 42 से 46 प्रतिशत हुआ

प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे। जारी आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को…

Read More

प्रदेश में आज और कल बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले…

Read More

Uttarakhand: प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती का आज प्रदेशभर में होगा विरोध, विज्ञप्ति की जलाएंगे होली

राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पद के लिए विभागीय सीधी भर्ती का विरोध किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, आज राज्यभर में शिक्षक, मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर विज्ञप्ति की होली जलाएंगे। जबकि देहरादून जिले के शिक्षक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली है। राजकीय शिक्षक संघ इसका विरोध करता है। प्रांतीय संगठन की…

Read More

देहरादून: सीएम धामी ने किया पंचायती वन निर्देशिका 2023 का विमोचन

मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में पंचायती वन निर्देशिका 2023 का विमोचन किया. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के प्रारम्भ से ही पंचायती वनों से वन तथा वनों के अधिकार वितरण में पंचायती वन नियमावली के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है. राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न ऐसी योजनाओं का संचालन किया गया है जिससे कि वन पंचायतों से जुडें स्थानीय ग्रामीणों को वन संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जागरूक करने के साथ ही विभिन्न…

Read More