BJP शुरू करेगी मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन, अभियान का शुभारंभ…लोगो और टी-शर्ट की गई लॉन्च

भाजपा प्रदेशभर में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान चलाकर घर-घर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएगी। नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अभियान का शुभारंभ कर लोगो व टी-शर्ट को लॉन्च किया। भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख व अभियान के प्रमुख शेखर वर्मा ने बताया, प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान के तहत कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कराए गए विकास कार्यों पर जनता के बीच चर्चा की जाएगी। बताया, जिन…

Read More

नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 34 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि…

Read More

प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट स्कूलों में रख सकेंगे अस्थायी शिक्षक, बोले शिक्षा मंत्री- जल्द होगा आदेश

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर प्रधानाचार्य अपने स्तर से अस्थायी शिक्षक रख सकेंगे। प्रतिवादन के हिसाब से उन्हें रखे जाने का जल्द आदेश जारी होगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत का। शिक्षा मंत्री ने यह बात उनसे मिलने पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से कही। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली के मुताबिक, संगठन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मिला। राज्य में क्लस्टर विद्यालयों के संबंध में शिक्षा मंत्री ने बताया, इन…

Read More

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी…

Read More