22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा 22 मार्च अल्मोड़ा 23 मार्च हरिद्वार 27 मार्च नैनीताल 26 मार्च गढ़वाल 27 मार्च टिहरी गढ़वाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई…

Read More

Dehradun: गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही चढ़ने लगा पारा, पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लग गया है। आमतौर में पछवादून में मार्च में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन सोमवार को 32 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को मई-जून में पड़ने वाली गर्मी जैसा एहसास हुआ मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी के आसार बन रहे हैं। मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में सुबह 7:30 बजे ही…

Read More

आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन व रात के तापमान में भी इजाफा होगा।  

Read More