सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई…
Read MoreDay: March 31, 2024
कांग्रेस को फिर झटका, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल
उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थम ही नहीं रहा। चुनाव से पहले पार्टी के कई चर्चित चेहरे इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, आज कांग्रेस को एक और झटका लगा। प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी।
Read Moreमोदी रुद्रपुर तो नड्डा पिथौरागढ़-विकासनगर में भरेंगे हुंकार, कंगना भी आ सकती हैं उत्तराखंड
लोकसभा की पांचों सीटों पर नामांकन का चरण पूरा होने के साथ ही चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ लेगा। दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ और विकासनगर में हुंकार भरेंगे। पार्टी दोनों स्टार प्रचारकों की चुनाव जनसभा कराने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में पीएम की जनसभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिसए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने केंद्रीय नेताओं के जो कार्यक्रम बना कर भेजे…
Read Moreजयकारों के साथ हुआ झंडे जी का आरोहण, भक्तों का सैलाब उमड़ा तो दिखा अद्भत नजारा
श्रीदरबार साहिब में बीते कुछ दिनों से संगतों से रंगत बढ़ी है। लेकिन, शनिवार को यहां आस्था का सैलाब देखने को मिला। जयकारों के बीच श्रीझंडेजी का हजारों श्रद्धालुओं ने आरोहण किया। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे। आरोहण के उपलक्ष्य में शहर…
Read More