बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। उस दौरान परिवार वालों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन देर रत बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से भाग गया गांव नगरिया खनू निवासी पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का…
Read MoreMonth: March 2024
Uttarakhand: आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी, 10 लाख कैश
आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेशभर में लगभग तीन हजार लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि, 22 लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को अब तक की कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस प्रवक्ता आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस टीमें एफएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही…
Read Moreपति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं प्रियंका, सामने आई तस्वीरें
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, पॉपस्टार निक जोनस, बेटी मालती मैरी के साथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे. प्रियंका हरे रंग की साड़ी पहने नजर आईं जबकि निक ने कुर्ता पहना हुआ था. ऐसा लग रहा है कि ये जोड़ा अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचा है. उनके अयोध्या पहुंचने और हवाई अड्डे से बाहर निकलने का वीडियो एएनआई द्वारा शेयर किया गया था. उनके साथ प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी थीं. वीडियो में ‘जय श्री राम’ के नारे सुनाई दे रहे हैं. साथ ही…
Read Moreउत्तराखंड: क्रांति दल ने अपनी चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
उत्तराखंड क्रांति दल ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी कदम उठाया है। उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) और अल्मोड़ा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद, कठैत ने कहा कि यूकेडी चुनाव में दमदार तरीके से उतरेगी। पार्टी स्थानीय मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी,…
Read Moreऊंचाई वाले इलाकों में आज हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी, कई जिलों में यलो अलर्ट
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिला। मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी…
Read Moreयूपी: बदायूं में बच्चों की हत्या के बाद तनाव, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
यूपी के बदायूं जिले में दो हत्याओं के बाद जमकर बवाल देखा गया. मंगलवार शाम को एक सैलून वाले ने दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद हत्यारे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. इन हत्याओं के बाद से बदायूं के कई इलाकों में तनाव का माहौल देखा गया. आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की. बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया. किसी तरह…
Read More22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा 22 मार्च अल्मोड़ा 23 मार्च हरिद्वार 27 मार्च नैनीताल 26 मार्च गढ़वाल 27 मार्च टिहरी गढ़वाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई…
Read MoreDehradun: गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही चढ़ने लगा पारा, पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लग गया है। आमतौर में पछवादून में मार्च में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन सोमवार को 32 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को मई-जून में पड़ने वाली गर्मी जैसा एहसास हुआ मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी के आसार बन रहे हैं। मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में सुबह 7:30 बजे ही…
Read Moreआज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन व रात के तापमान में भी इजाफा होगा।
Read Moreअजमेर के पास बड़ा रेल हादसा! साबरमती-आगरा सुपरफास्ट के चार डिब्बे पटरी से उतरे
राजस्थान के अजमेर में मदार रेलवे स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट ट्रेन के कम से कम चार कोच के ट्रैक से उतरने की खबर है. बताया जा रहा है कि हादसा रविवार-सोमवार की रात में हुआ. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. लेकिन हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि, “साबरमती से आगरा जा रही गाड़ी संख्या 12548 अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास पटरी से उतर गई.…
Read More