उत्तराखंड सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव की दवा कंपनी पतंजलि के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ऐसा कंपनी की ओर से अपने उत्पादों के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए किया गया है। पतंजलि आयुर्वेद के दिव्य फार्मेसी के जिन उत्पादों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपीिग्रट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईिग्रट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं। गौरतलब…
Read MoreMonth: April 2024
सीएम धामी ने लिया मां पूर्णागिरी धाम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा, दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एनएचपीसी, बनबसा में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की तैयारियों के संबद्ध में समीक्षा बैठक ली. सीएम ने मां पूर्णागिरी मेले के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित हो. श्रद्धालुओं को यात्रा एवं पैदल मार्गाे पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. उन्होने कहा सभी के सहभागिता से पूर्णागिरी मेले को नया स्वरूप देना…
Read MoreRishikesh: गंगा में डूबे नोएडा के युवक और पीलीभीत की युवती की तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग
ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को नहाने के दौरान युवती समेत दो पर्यटक गंगा में बह गए थे। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वहीं, सोमवार को भी सुबह से ही पशुलोक बैराज दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा…
Read Moreराजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड…खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख
राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग…
Read Moreआज फिर बदलेगा मौसम, दून समेत सात जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो, लेकिन, आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि…
Read MoreUttarakhand: पर्यटन मंत्री बोले- बनाएंगे उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण, गैरसैंण बनेगा कॉरपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
पर्यटन मंत्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टूरिस्ट बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने की योजना सरकार बना चुकी है। गैरसैंण को कारपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए रूप में विकसित करने और उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण जल्द बनाने की भी उन्होंने बात कही। कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा…
Read Moreलैंसडौन में हादसा, हरियाणा के यात्रियों की कार गढ्ढे में गिरी, तीन साल की बच्ची की माैत, चार घायल
उत्तराखंड में शनिवार देर रात लैंसडौन धूरा मार्ग पर एक पर्यटक वाहन हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर
Read Moreबारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप के साथ ही माैसम में हल्की ठंडक है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई हैं। केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read Moreनैनीताल में धधक रहे जंगल, आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी शामिल
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने शनिवार तक भीषण रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटें नैनीताल की हाई कोर्ट कॉलोनी तक जा पहुंची. भीषण आग पर काबू पाने के लिए नैनीताल प्रशासन ने वन विभाग के कर्मचारियों और सेना के जवानों को बुलाया है. वहीं हालात आउट ऑफ कंट्रोल होने पर अग्निशमन अभियान में हेलीकॉप्टरों भी शामिल किए जा सकते हैं. बता दें कि, इस आग से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. वहीं आसपास रह रहे लोगों के लिए भी जान का खतरा…
Read MoreUttarakhandचमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली। सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी से घर ढक गए हैं। बारिश के साथ ही बर्फीली तूफान भी चलने से यहां लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छते बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इन दिनों इस क्षेत्र…
Read More