Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है। कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर…

Read More

10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश…

Read More

पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर…

Read More

सीएम धामी की राजधानी दून को सौगात, किया एक हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाएं यदि हाथ में कलम पकड़ लें तो वेदों की रचना कर दें और तलवार ले लें तो धरा का मानचित्र बदल दें। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है वहां स्वयं भगवान निवास करते हैं। घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि और शिक्षा का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित किया है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बन्नू स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की…

Read More