देश में फिर से मोदी नेतृत्व की सरकार की कामना लेकर अमरोहा के दो युवक हरिद्वार पहुंचे। दोनों यहां महाशिवरात्रि को लेकर जल भरने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान युवकों ने 51 लीटर गंगाजल भरा और कलश लेकर वापस अमरोहा के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी 17 वर्ष के विपुल और 21 वर्ष के रवि सुबह हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मोदी-योगी कांवड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी कांवड़ पर एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी की बड़ी-बड़ी फोटो…
Read MoreDay: March 3, 2024
फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड…पहाड़ से मैदान तक बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, गंगोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड में मौसम बदला तो एक बार फिर से ठंड लौट आई है। शनिवार से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली में भी बारिश जारी है। उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड,…
Read MoreHaridwar: आबादी के बीच कॉलोनी में घूमते दिखा हाथी का ‘कुनबा’, काफी देर टहलकर जंगल में लौटा
हरिद्वार-लक्सर रोड पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में पहुंच गया। सुबह करीब सात बजे दो मादा, एक नर हाथी और एक बच्चा हाथी कॉलोनी में पहुंचा तो लोगों में दहशत मच गई। हाथी निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर गुजर गए। गनीमत रही कि बारिश के कारण लोग घरों में ही थे। वरना अनहोनी हो सकती थी। हाथियों का समूह बगैर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए कॉलोनी का पूरा भ्रमण फिर जंगल में लौट गया।
Read Moreउत्तराखंड में चेकिंग अभियान तेज, राज्य व जिलों के बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश
आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने सभी पुलिस कप्तानों को राज्य और जिलों के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, चुनाव की तैयारियों के बीच बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग की जा सके। इसके साथ ही पुलिस कप्तानों को चुनाव से पहले समय से फोर्स की समीक्षा करने के निर्देश दिए। आईजी ने सभी सातों जिलों के कप्तानों के साथ शनिवार को पटेल भवन के सभागार में बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधों पर…
Read Moreउत्तराखंड में अभियान का पहला चरण शुरू, 13 लाख से ज्यादा बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर उत्तराखंड के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण रविवार से शुरू हो गया है। इसमें प्रदेशभर के 13,48,250 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को सुचारू रूप से चलाया जाए। अभियान के तहत मैदानी क्षेत्रों में तीन मार्च को बूथ समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में व छह दिन यानी चार मार्च से नौ मार्च घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।पर्वतीय क्षेत्रों में…
Read More