टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे। लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला…
Read MoreMonth: March 2024
Rishikes देर रात अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा, उपचार के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट
राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां दो पक्ष आपसी विवाद के बाद मेडिकल कराने आए थे। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने यहां तोड़फोड़ करनी शुरू दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की कोतवाल एसएस बिष्ट ने बताया कि उपचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन अभी किसी पक्ष की ओर से या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Read Moreभाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, सीएम सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज 26 मार्च को नामांकन करेंगे। गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला पर्चा भरेंगे। दोनों दलों से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बलूनी और माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन में मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी रहेंगे। लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस…
Read MoreSrinagar Garhwal : होली पर शराब पीने के निमंत्रण का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण देना तीन पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड को भारी पड़ गया। मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।वहीं, दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को संस्तुति भेजी है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने निलंबन आदेश जारी कर मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंप दी है। एसएसपी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में…
Read Moreउत्तराखंड में यहां भक्तों ने खेली भस्म की होली, जयकारों से गूंजी भोलेनाथ की नग
आस्था और पर्यटन का संगम कही जाने वाली बाबा भोलेनाथ की नगरी उत्तरकाशी होली के रंग में रंग चुकी है। उत्तरकाशी में आज छोटी होली की सुबह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म की होली के साथ होली के त्योहार का शुभारंभ हुआ। उत्तरकाशी में बाबा काशी विश्वनाथ प्रांगण से भस्म की होली के साथ पूरे जनपद में होली शुरू होती है। रविवार सुबह भोलेनाथ के भक्त मंदिर में एकत्रित हुए। जहां मंदिर के महंत अजय पुरी ने पहले स्वयंभू शिवलिंग पर भस्म लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद सभी…
Read Moreहरिद्वार जिला जेल में कैदियों ने भी जमकर खेली होली, महंत रविंद्रपुरी भी हुए शामिल
हरिद्वार में हर तरफ होली का उल्लास है। वहीं, जिला कारागार रोशनाबाद में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों के साथ ही कैदियों ने भी जमकर होली खेली। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष (निरंजनी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने भी शामिल होकर जमकर रंग गुलाल उड़ाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिला कारागार के अंदर सभी पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। होली का पर्व भी सभी के साथ मिलकर मनाया गया। त्योहारों पर आयोजन करने का उद्देश्य बंदी और कैदियों में सकारात्मकता लाना है। उन्होंने…
Read Moreतीन बार के विधायक रहे बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल, कई समर्थकों ने भी थामा दामन
झबरेड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर हरिद्वार संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी भी मौजूद थे। उधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा, हरिदास बसपा में नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए केजरीवाल पर बड़ा एक्शन! ईडी की गिरफ्त में देश के पहले सीएम
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली शराब नीति मामला में ईडी ने सीएम को गिरफ्तार कर लिया है. सीएम की गिरफ्तारी के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है. आपको बता दें कि आजादी के बाद अरविंद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है. अरविंद केजरीवाल भारत में गिरफ्तार होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जबकि लालू यादव, जयललिता और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं को भी…
Read Moreधामी सरकार के कल पूरे हो जाएंगे दो साल, सीएम और सांसद करेंगे उपलब्धियों का बखान
प्रदेश में कल यानी शनिवार को धामी सरकार को दो साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर, भाजपा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए सभी 19 संगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं और गोष्ठियां आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी के सभी नेताओं की सूची जारी की गई है, जो अपने जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून महानगर में प्रेस वार्ता करेंगे, जबकि सांसद माला राज्यलक्ष्मी देहरादून ग्रामीण के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद…
Read MoreUttarakhand Weather: दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल (शुक्रवार और शनिवार को) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी। उधर, मौसम…
Read More