चंबा ब्लॉक रोड पर रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन में काम कर रहे तीन कर्मी झुलसे

चंबा ब्लॉक रोड पर एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस दौरान किचन में काम कर रहे तीन कर्मी झुलस गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है भर्ती। बताया जा रहा है कि किचन में रखे गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग भड़की। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

Read More

मैदानी इलाकों में पारे ने कराई 10 साल पुरानी याद ताजा, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात…

Read More

नानकमत्ता पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के ऊधमसिह नगर के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी। आज सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला…

Read More

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चार दिन बारिश का अनुमान, कश्मीर और हिमाचल में होगी बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 29 और 30 मार्च को इसमें तेजी देखी जाएगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई। इस दौरान पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश…

Read More

Uttarakhand भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर किया नामांकन

नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और अधिवक्ता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन कक्ष में नैनीताल विधायक सरिता आर्य और राम सिंह कैड़ा भी थे बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट सादगी के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। बैरिकेडिंग के अंदर से ही भट्ट के साथ ही…

Read More

Uttarakhand सीएम धामी का डीडीहाट में रोड शो, चुनावी सभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में डीडीहाट में रोड किया। इसके बाद रामलीला मैदान में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।  

Read More

हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले ,पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। इस बार जीत-हार की चर्चा देश में नहीं हो रही है। इस बार चर्चा 400 पार की चल रही है। मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आदर्श नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से हुई बातचीत की। कहा कि भाजपा इस बार पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। इस बार भी ऐतिहासिक जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी…

Read More

Uttarakhand ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार,

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 27 मार्च को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में…

Read More

Haridwar Crime News आटा चक्की में चोरी करने घुसे युवकों ने अधिवक्ता के बेटे पर चाकू से किए वार, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक अधिवक्ता की आटा चक्की में चोरी करने घुसे युवकों ने चाकू मारकर उसके बेटे को घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर गांव में पंहुची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी घर से फरार है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं, घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ो लोग कार्रवाई की मांग…

Read More

दिल्ली में भाजपा का केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा दावा कर रहे हैं कि उन्हें शराब घोटाले के मामले में ध्यान भटकाने के लिए आदेश मिल रहे हैं, और वे यहाँ तक कहते हैं कि वे जेल से आदेश प्राप्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में ‘ड्रामा’ कर रहे हैं।…

Read More