सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई…
Read MoreMonth: March 2024
कांग्रेस को फिर झटका, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल
उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थम ही नहीं रहा। चुनाव से पहले पार्टी के कई चर्चित चेहरे इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, आज कांग्रेस को एक और झटका लगा। प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी।
Read Moreमोदी रुद्रपुर तो नड्डा पिथौरागढ़-विकासनगर में भरेंगे हुंकार, कंगना भी आ सकती हैं उत्तराखंड
लोकसभा की पांचों सीटों पर नामांकन का चरण पूरा होने के साथ ही चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ लेगा। दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ और विकासनगर में हुंकार भरेंगे। पार्टी दोनों स्टार प्रचारकों की चुनाव जनसभा कराने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में पीएम की जनसभा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिसए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने केंद्रीय नेताओं के जो कार्यक्रम बना कर भेजे…
Read Moreजयकारों के साथ हुआ झंडे जी का आरोहण, भक्तों का सैलाब उमड़ा तो दिखा अद्भत नजारा
श्रीदरबार साहिब में बीते कुछ दिनों से संगतों से रंगत बढ़ी है। लेकिन, शनिवार को यहां आस्था का सैलाब देखने को मिला। जयकारों के बीच श्रीझंडेजी का हजारों श्रद्धालुओं ने आरोहण किया। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे। आरोहण के उपलक्ष्य में शहर…
Read Moreरुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, PM की रैली स्थल का किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे है। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम धामी मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के मद्देनजर निरीक्षण करने पहुंचे है। इसके बाद सीएम पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें। प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…
Read Moreश्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू
श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है। मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास…
Read Moreउत्तराखंड बदला मौसम…पहाड़ से मैदान तक बारिश, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है इससे मार्च में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह ही आसमान में बिजली चमकने के साथ काले बादल छा गए। वहीं, गंगोत्री धाम में बर्फबारी भी हुई। पहाड़ों की…
Read Moreबाबा तरसेम सिंह की हत्या खुलासे में जुटीं 11 टीमें, हमलावरों की तलाश में यूपी-पंजाब में पुलिस ने दी दबिश
नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की 11 टीमें जुटी हुई हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दो टीमों ने पंजाब और दो टीमें यूपी में डेरा डाला हुआ है। हत्यारोपियों को दबोचने के लिए दोनाें राज्यों की पुलिस से सहयोग मांगा गया है। साथ ही घटना से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने राइफल से दो गोलियां मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम…
Read Moreपुरोला में सीएम धामी, प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में निकाला रोड शो
टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। सीएम धामी ने सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश महिला सशक्तीकरण एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। बीते 10 सालों में जनता की अपेक्षा पर भाजपा सरकार खरी उतरी है। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता सहित अन्य कई जनउपयोगी कानून सहित सड़क, पेयजल,…
Read Moreसीएम धामी पहुंचे थराली, लोकसभा प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में किया रोड शो
भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में रोड शो किया। इससे पहले सीएम धामी ने बृहस्पतिवार को डीडीहाट में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।
Read More