नैनीताल,सूर्या नला आया उफान पर नाले में बही बुलेरो

पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर आ गया। इसी दौरान नाला पार करते समय सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बह गई। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था। पुलिस के अनुसार शाम करीब छह बजे शेर नाला ऊफान पर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने…

Read More

उत्तराखंड प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 11 अक्तूबर को होंगे बंद

सिखों के प्रमुख तीर्थ विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 11 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रदालुओं के लिए खोले गए थे। अभी तक दो लाख 27 हजार 500 श्रदालुओं ने हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेका इस वर्ष कपाट खुलने के समय से ही हेमकुंड में भारी बर्फबारी थी। वहीं, सेना के जवानों ने बर्फ के बीच से श्रद्धालुओं के लिए…

Read More

देहरादून धूमधाम से निकली भगवान टकेश्वर की शोभायात्रा, सीएम धामी ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

देहरादून शहर में आज सोमवार को धूमधाम से भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर इस बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा  शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट चौक होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई22वीं शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए। इसमें श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव व महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56…

Read More

मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। सीएम धामी ने सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।…

Read More

गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार

नैनीताल के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम एक बस हादसे का शिकार हा गई। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। महिला यात्री मीना ने बताया कि वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि बस चालक तेज…

Read More

हरिद्वार पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, दक्षिण काली मंदिर में किया रुद्राभिषेक

श्री दक्षिण काली मंदिर में चल रहे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मोर्य और बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव शामिल हुए। दोनों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले दोनों का माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि लोक कल्याण के लिए कठिन अनुष्ठान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी तपस्वी और आदर्श संत…

Read More

पौड़ी में बदलेगी स्कूलों की तस्वीर,इन दो स्कूलों का होगा नवीनीकरण

पौड़ी में अब स्कूल की तस्वीरें बदल जाएंगी और सभी कक्षाएं हाईटेक होंगी। बता दें कि सीएम योगी के गृह क्षेत्र पौड़ी के यमकेश्वर में जल्द ही दो सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली-बदली सी नजर आएगी। विकासखंड यमकेश्वर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर का कायाकल्प होने की उम्मीद है इन दोनों विद्यालयों में बुनियादी ढांचे से लेकर स्मार्ट कक्षाओं को भी तैयार किया गया है। बता दें कि दोनों ही सरकारी विद्यालयों में एक करोड़ 32 लाख की धनराशि से कार्य करवाए जाने हैं।…

Read More

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया। रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की…

Read More

चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिले को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियाें के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को 94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर…

Read More

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हादसा, काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता-पुत्र

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की खोज में जुटी है। शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद ( 44 ) अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही…

Read More