उत्तराखंड के पांच जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया…
Read MoreMonth: August 2023
धारचूला के जुम्मा में भूस्खलनसड़क पर आ गिरा पूरा ‘पहाड़’, 50 मीटर सड़क ध्वस्त
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में एलागाड़ जुम्मा गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क पर मंगलवार दोपहर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से ऐसा लगा मानों पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा हो। इसके चलते रुदिला के पास सड़क बंद हो गई है। गनीमत रही कि इस दौरान इस जगह पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान सड़क से कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने भूस्खलन का वीडियो भी बनाया।
Read Moreहरिद्वार नगर निगम में बवाल,सफाई कर्मियों और सुरक्षा कर्मी में झड़प
लंबित वेतन के भुगतान और काम पर वापस रखने की मांग को लेकर मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम में बवाल हो गया। नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।सफाई कर्मी बेहद उग्र हो गए तो माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त कार्यालय को छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोप है कि नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को काम पर वापस न लेने की…
Read Moreलैंसडौन पहुंचे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर,लिया फिल्म का मुहूर्त शॉट
लैंसडौन पहुंचे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र के दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र में ही अपनी फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया।अभिनेता अनुपम खेर की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को लोग सुबह से ही गढ़वाल मंडल विकास निगम अतिथि गृह के पास और टिप इन टॉप के पास एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में टिप इन टॉप के पास पहले फिल्म का मुहूर्त शॉट लेने की योजना…
Read Moreनैनीताल होटल के कमरे में मिला महिला का शवमुरादाबाद से पति के साथ आई थी घूमने
नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी ईरम (32) पत्नी गुलजार के रूप में हुई है।महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। गुलजार दोपहर में होटल कर्मियों से पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने व दवा लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना…
Read Moreउत्तराखंड मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश,गड्ढा मुक्त एप की तर्ज पर बनेगा कूड़ा मुक्त एप
प्रदेश में लोनिवि में गड्ढा मुक्त एप की तर्ज पर पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त एप तैयार किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त किया जा सके। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बीते दिनों हरिद्वार जिले में भ्रमण के दौरान उन्हें कहीं भी सफाई नजर नहीं आई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए, जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं और विभागीय अधिकारी किसी भी जिले में औचक…
Read More