उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सेब और नाशपाती (गोला) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। इस बार सरकार ने एमएसपी में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। सी ग्रेड सेब का 12 रुपये और नाशपाती की न्यूनतम कीमत सात रुपये प्रति किलो तय किया प्रदेश में 25,785 हेक्टेयर भूमि पर सेब का उत्पादन किया जाता है। प्रतिवर्ष 62 हजार मीट्रिक टन सेब उत्पादित होता है, जबकि 13,234 हेक्टेयर पर 78,115 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किया जाता है। सेब, नाशपाती का सीजन शुरू होने से पहले…
Read MoreMonth: August 2023
पहाड़ों की रानी मसूरीको मिला पूर्ण तहसील का दर्जा
पहाड़ों की रानी मसूरी को तहसील बनाने की मुराद सरकार ने बृहस्पतिवार को पूरी कर दी। लंबे अर्से से शहरवासी मसूरी को तहसील बनाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही कैबिनेट ने मसूरी को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई शहर में खुशी की लहर छा गई। शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और शहरवासियों को बधाई दी।लोगों का कहना है कि तहसील बनने के बाद शहर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और शहर…
Read Moreउत्तराखंड कैबिनेट का फैसला,सभी स्कूलों में कक्षा एक में छह साल के बच्चे को ही मिलेगा एडमिशन
उत्तराखंड में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं को अब छह साल का होने के बाद कक्षा एक में एडमिशन मिलेगा। नई शिक्षा नीति के 2020 के तहत अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास किया है। आरटीई के तहत अब तक पांच साल के छात्र-छात्राओं को सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक में एडमिशन मिलता रहा है, लेकिन अब छह साल की आयु पूरी होने के बाद ही उन्हें कक्षा एक में एडमिशन दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के…
Read Moreउत्तराखंड में बढ़ते आई फ्लू को देखकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन
उत्तराखंड में कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी जिला अस्तपालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा होते देख अस्पताल प्रबंधन भी लगातार लोगों से आइसोलेट होने को कह रहा है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों…
Read Moreसातवीं कक्षा की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सातवीं कक्षा की छात्रा ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।छात्रा की पहचान वंदना (13) पुत्री तेजपाल निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर के रूप में हुई। तेजपाल मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि किशोरी रात करीब आठ बजे अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। किशोरी के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो…
Read Moreरुद्रपुर मेंघर में सो रहे परिवार पर हमला, पति पत्नी को उतारा मौत के घाट
ट्रांजिट कैम्प में घर में घुस कर युवक ने पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर सास को भी पेट मे चाकू मार घायल कर दिया। जिनका सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चधिकार्यो ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैसंजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में रहते हैं। बुधवार रात वह 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय…
Read Moreउत्तराखंड हल्द्वानी जा रही बस में आग लगने से मचा हड़कंप
देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हो बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया…
Read Moreपहाड़ी में हादसा,पौड़ी मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा
खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होग खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे। चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया कि हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिहारी ठेकेदार सरवर…
Read Moreनैनीताल में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान
नैनीताल में कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना से लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में पानी और मलबा घुस गया। प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया हैग्राम प्रधान प्रति चौरसिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन चौधरी ग्रामीण हीरा भंडारी,गणेश पटवाल,मोहन चौरसिया, मोहन जोशी आदि ने प्रशासन से किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा और डोन नाले में तटबंध बनाने की मांग की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया…
Read Moreआईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से आयोजित जी-20 इम्पैक्ट समिट में पहुंचे सीएम धामी
आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी…
Read More